ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एससी-एसटी और छेड़छाड़ के मुकदमे के तंग आकर पति-पत्नी ने खाया जहर, कहा- उत्पीड़न झेल नहीं सकते

by Badaun Today Staff
September 16, 2021
in उत्तर प्रदेश
A A
उझानी: दिल्ली जाने के लिए घर से निकले युवक का मिला शव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बागपत। एससी-एसटी एक्ट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने से आहत कोचिग संचालक और उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दंपती ने जहर निगलने से पहले सुसाइड नोट लिखा। दोनों ने जहर खाने से पहले अपनी वीडियो बनाई और उसमें उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही है।

ADVERTISEMENT

बागपत में पुरानी तहसील मोहल्ले में रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक राजीव कुमार के साथ करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले अनुसूचित जाति के एक परिवार ने लोगों ने मारपीट की थी। राजीव कुमार ने कोतवाली में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद अनुसूचित जाति के उस परिवार ने राजीव कुमार के खिलाफ एससी-एसटी और परिवार की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

वहीं बुधवार दोपहर को राजीव कुमार व उसकी पत्नी ने एक वीडियो बनाई और पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। आरोपित युवक अपनी पत्नी के साथ बुधवार दोपहर अचानक घर से चला गया। परिजनों ने तलाश किया तो दोनों डीएम आवास के सामने झाड़ियों में बेसुध हालत में पड़े मिलने। पता चला कि दोनों जहरीला पदार्थ खाया है। परिजनों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज मेरठ रेफर कर दिया गया।

वीडियो में कहा उत्पीड़न झेल नहीं सकते
राजीव कुमार व उनकी पत्नी ने जहर खाने से पहले एक साथ वीडियो बनाई है। इसमें राजीव कुमार ने पांच लोगों का नाम लेते हुए कहा कि उनके उत्पीड़न से वह परेशान हो चुका है। उसका कोचिंग सेंटर और साइबर कैफे भी बंद हो चुका है। उसे कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है। इंस्पेक्टर, सीओ सभी ने जांच कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी लोग उसका उत्पीड़न कर रहे है। अब वह उत्पीड़न नहीं झेल सकता है और वह व उसकी पत्नी आत्महत्या कर रहे है।

कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि दंपती ने जहरीला पदार्थ निगला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि राजीव के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी जांच चल रही है। जिन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है, उसकी भी जांच की जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

पुलिस लापरवाही नहीं करती तो बच सकती थी एडीओ पंचायत सहायक की जान

Next Post

फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version