ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 30, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव से पहले यूपी में प्रशासनिक तबादले, बदायूं की डीएम बनी दीपा रंजन

by Badaun Today Staff
March 5, 2021
in उत्तर प्रदेश
A A
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में प्रशासनिक तबादले, बदायूं की डीएम बनी दीपा रंजन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ/बदायूं। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इन तबादलों में बदायूं की जिम्मेदारी अब दीपा रंजन को सौंपी गयी हैं, वहीं रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। आर रमेश कुमार कमिश्नर बरेली बने हैं।

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में पंचायतों को लेकर राजनीतिक दलों में भी सक्रियता देखी जा रही है क्योंकि राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं इसीलिए पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनावों के लिए एक तरह से सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच, पंचायत चुनावों की हलचल के दौरान राज्य सरकार ने मंगलवार को 18 अफसरों के तबादले कर दिए। शासन ने रामपुर, बदायूं, चित्रकूट, बस्ती, देवरिया और कानपुर देहात के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। इसी प्रकार प्रयागराज, बरेली, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों के आयुक्तों के भी तबादले किए गए हैं।

अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है। मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए जिलाधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंडी निदेशक जे.पी. सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है।

रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। आंजनेय ने रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान पूर्व मंत्री आजम खान व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल में ही आता है, उनकी नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है।

राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। वहीं अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन के रूप में सुरेंद्र ने जेवर एयरपोर्ट के विकास को लेकर तेजी से कार्यवाही पूरी कराई है। अब इस एयरपोर्ट के जमीनी काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मंडलायुक्त के रूप में मेरठ भेज दिया गया है। जेवर एयरपोर्ट मेरठ मंडल के अंतर्गत नोएडा में बन रहा है।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी पंचायत चुनाव: बदायूं में ग्राम प्रधान पदों की कब आएगी आरक्षण सूची, यहाँ जानिए

Next Post

दीपा रंजन ने संभाला जिलाधिकारी बदायूं का चार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version