ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 2, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

दोनों महिलाओं के शवों की हुई पहचान, कोल्ड स्टोर से हुई थीं लापता

by Badaun Today Staff
July 5, 2023
in अपराध, बदायूं
A A
दोनों महिलाओं के शवों की हुई पहचान, कोल्ड स्टोर से हुई थीं लापता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के पास सड़क किनारे मिले दो महिलाओं के शवों की शिनाख्त हो गयी है। दोनों महिलाओं के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम जाकर दोनों उनकी पहचान की। महिलाएं कोल्ड स्टोरेज में आलू बीनने गई थी, जिसके बाद से ही लापता थीं। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया जिसमे गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4 बजे दो महिलाओं की पॉलीथिन में लिपटीं लाशें मिली थीं। महिलाओं के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया जिससे उनकी पहचान न हो पाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उन्हें सुरक्षित रखवा दिया था। बुधवार को अखबार की खबर पढ़कर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दोनों शवों की शिनाख्त की। दोनों के शवों की पहचान मिटाने के लिए चेहरों को जला दिया गया था। इसलिए उनके कपड़ों और कंगन आदि से परिजनों ने शिनाख्त की है।

शवों की शिनाख्त मुन्नी (30) पत्नी शाकिर निवासी सहबाजपुर तथा रुकसाना (35) पत्नी बबलू निवासी खेड़ा बुजुर्ग थाना सिविल लाइन के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दोनों श्री राम कोल्डस्टोरेज में आलू बीनने का काम करती थी। तीन जनवरी को दोनों ठेकेदार रिजवाना के साथ आलू बीनने के लिए गई थी। दोपहर में खाना खाने के बाद मुन्नी व रुखसाना अचानक से गायब हो गई।

रुखसाना के पति बबलू का कहना है कि वह चार जुलाई की शाम खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर गया था और अपनी पत्नी के लापता होने की जानकारी दी थी। वहीं मुन्नी की शादी संभल जिले से हुई थी। उसके पति से उसकी अनमन चल रही थी और लगभग तीन साल से वह अपनी मां के पास शाहबाजपुर रह रही थी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मामले के वर्कआउट के लिए स्वाट व सर्विलांस टीम को जुटाया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ShareTweetSend
Previous Post

सड़क किनारे मिले दो महिलाओं के अधजले शव, पॉलीथिन में लपेटकर फेंका

Next Post

जिला कुश्ती संघ की कमेटी का गठन, दातागंज विधायक बने चैयरमैन तो मोनू महाजन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!