ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 21, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उझानी: फुटबॉल के पोल पर लटक कलाबाजी में मासूम की मौत

by Badaun Today Staff
May 17, 2020
in उझानी
A A
उझानी: फुटबॉल के पोल पर लटक कलाबाजी में मासूम की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी (बदायूं)। रविवार को कस्बे के एक बच्चे की कलाबाजी ने जान ले ली। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते वक्त उसकी मौत हो गयी।

ADVERTISEMENT

नगर के मुहल्ला गौतमपुरी निवासी मिंटू गौतम का 16 वर्षीय लड़का अरुण उर्फ़ अंश गौतम हर सुबह टहलने जाता था। रविवार सुबह करीबन 6 बजे अरुण नगर के महात्मा गाँधी खेल मैदान गया था। इसी दौरान वो फुटबाल के पोल पर पैरों के सहारे लटक गया, बताया जाता है कि लटकने के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया जिसकी वजह से वो सिर के बल जमीन पर आ गिरा। जिसकी वजह से गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। आस पडोस के लोगों ने दौड़कर उससे बात की जिसके बाद उसके घर पर सूचना दी गयी।

खेल मैदान पहुंचकर परिजन उसे लेकर इलाज के लिए दौड़ गए लेकिन नगर के किसी डॉक्टर ने मासूम को देखना भी मुनासिब न समझा। बच्चे के पिता मिंटू गौतम का आरोप है कि उन्होंने तीन बड़े अस्पतालों का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई बाहर नही आयाा। उन्होंने बच्चे को देखा तक नहीं। इस बीच मासूम की हालत बिगडती चली गयी जिसके बाद उसे बदायूं ले जाया गया लेकिन वहाँ डॉक्टर ने बरेली या दिल्ली ले जाने को कह दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर दिल्ली की ओर निकल गए। लेकिन सहसवान तक पहुँचने पर ही दोपहर में उसने दम तोड़ दिया। वहीं पिता का आरोप है कि लटकते वक्त किसी बच्चे ने पोल हिला दिया था जिसकी वजह से हादसा हुआ।

हाईस्कूल की परीक्षा, टिकटॉक का शौक़

अरुण गौतम ने महात्मा गाँधी कॉलेज से इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी। उसे टिकटॉक पर वीडियो बनाने का भी शौक था, टिकटॉक पर मौजूद कई वीडियो में वो स्टंट, कलाबाजी करता हुआ नजर आ रहा है। अपने आखिरी वीडियो में उसने बाजीगर फिल्म के गाने ‘वादों से मैं मुकरता नहीं, मरने से मैं कभी डरता नहीं’ पर डांस किया था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ShareTweetSend
Previous Post

गंदगी और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Next Post

उझानी: राजस्थान से लौटे मजदूर की मौत, परिजनों की होगी जाँच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version