ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला

by Badaun Today Staff
May 5, 2022
in बदायूं
A A
तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। प्रेमी को पाने के लिए एक शादीशुदा महिला ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। यही नहीं, दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस उसे तलाश कर रही थी। गुरुवार को महिला ने कोतवाली पहुंचकर कह दिया वो प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती और उसी के साथ रहेगी।

ADVERTISEMENT

शहर के एक मोहल्ला निवासी समुदाय विशेष की शादीशुदा महिला पडोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के सम्पर्क में थी। देखते ही देखते दोनों के बीच की दोस्ती प्रेम में बदल गयी। चूंकि महिला विवाहित थी, उसके तीन बच्चे भी हैं वहीं लड़का अविवाहित है, साथ ही दोनों के धर्म भी अलग अलग थे इसके बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई और उन्होंने एक साथ रहने का फैसला कर लिया।

तीन दिन पहले महिला बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन लौटकर नहीं आई। घर के लोग परेशान थे आखिर महिला कहां गई। खोजबीन की तो कुछ पता नहीं चला इसके बाद उन्होंने कोतवाली जाकर महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान परिवार वालों ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ जाने का अनुमान भी लगाया। चूंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा था। इससे पुलिस भी महिला की तलाश में लग गई।

वहीं गुरुवार की शाम महिला खुद थाने पहुंच गयी। जहां उसने पुलिस से कहा कि अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और उसने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली है। महिला ने बताया कि उसने अपना धर्म और अपना नाम भी बदल लिया है। महिला की बात सुनकर पुलिस हैरत में पड़ गयी उधर सूचना पर महिला का पति, बच्चे और परिवार के अन्य लोग भी कोतवाली पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने महिला साथ चलने को कहा लेकिन वो नहीं मानी। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन महिला ने उनकी एक न सुनी। महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप भी लगा दिया। कोई हल नहीं निकलता देख परिवार वाले वापस चले गए।

एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि महिला तीन दिन से लापता थी, उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला ने अब लिखकर दिया है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती। महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में घर में घुसकर चोरी की वारदात, फायरिंग कर भागे बदमाश

Next Post

हाईकोर्ट ने खारिज की बदायूं की मस्जिद की याचिका, कहा- लाउडस्पीकर लगाना मूल अधिकार नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!