ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

‘मुलायम सिंह यादव ने लगवाई बीजेपी की कोरोना वैक्सीन’

by Badaun Today Staff
June 8, 2021
in Uncategorized
A A
‘मुलायम सिंह यादव ने लगवाई बीजेपी की कोरोना वैक्सीन’
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली। उनकी वैक्सीनेशन तस्वीर सामने आती ही सोशल मीडिया में अखिलेश यादव लोगों के निशाने पर आ गए, भाजपा ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने ‘भाजपा’ की वैक्सीन लगवा ली। दरअसल बीते दिनों उनके पुत्र व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया था।

ADVERTISEMENT

मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले साल अगस्त में ही तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनको यूरिनल इंफेक्शन मिला। इसके बाद से डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, अभी उनकी सेहत में सुधार है। इससे पहले उनकी बहू अपर्णा यादव ने भी पिछले महीने लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाई थी। उन्होंने डॉक्टर्स, रिसर्चर्स और वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए सभी लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी।

नेताजी के वैक्सीन लगवाने वाली फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, अखिलेश यादव लोगों के निशाने पर आ गए। ट्विटर यूजर्स ने अखिलेश यादव को फोटो टैग करके पूछा कि क्या आपकी सरकार बन गई है? नेता जी को सपा वाली वैक्सीन लगाई गई है क्या? यूजर अक्षय कुमार सिन्हा ने लिखा, ‘चलिए पिता को भी पता है बेटा कितना काम का है।’ एक अन्य यूजर राघवेन्द्र पाण्डेय ने लिखा, ‘मुलायम सिंह यादव का वैक्सीन लगवाना अखिलेश यादव के गाल पर जोरदार तमाचा है क्योंकि वह एक अनुभवी नेता है उनको पता है सन 2022 चुनाव में अखिलेश की सरकार तो आनी नहीं है।’

मुलायम के टीकाकरण कराने पर भाजपा ने ट्विट कर लिखा, ‘अगर अखिलेश यादव की मानें तो आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी ने ‘भाजपा’ की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं, ये आप तय कर लीजिए! हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने वैक्सीन लगवाकर एक अच्छा संदेश दिया है। स्वतंत्र देव ने ट्वीट कर कहा कि आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे।

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गयी थी। इसके लिएअखिलेश जी को माफ़ी मांगनी चाहिए।

दरअसल अखिलेश यादव ने 2 जनवरी को भारत में वैक्सीनेशन ऐलान के वक्त विवादित बयान दिया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा‘ अखिलेश यादव के बयान पर सोशल मीडिया पर भी बड़ा हंगामा हुआ था।

ShareTweetSend
Previous Post

जहर खिलाकर की थी विवाहिता की हत्या, शव गंगा में फेंका

Next Post

उझानी नगर पालिका पार्क में खुलेगा ओपन जिम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version