ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

महाराणा प्रताप चौक को लेकर नया विवाद, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ विवादित पोस्ट करने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

by Badaun Today Staff
February 26, 2025
in उझानी
A A
महाराणा प्रताप चौक को लेकर नया विवाद, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ विवादित पोस्ट करने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

केंद्रीय मंत्री और तीन आरोपी

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित संजरपुर रोड मोड़ पर महाराणा प्रताप चौक को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों इस चौक की आधारशिला रखने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की हैं। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

ADVERTISEMENT

भाजपा कार्यकर्त्ता विवेक पंडित ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया में मनवीर शाक्य, राकेश शाक्य और गौरव ने केंद्रीय मंत्री बील वर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। गौरव ने फेसबुक आईडी पर रील भी डाली, जब उन्हें कॉल कर सवाल पूछा गया तो जान से मारने की धमकी दी और गंदी गालियाँ दी। इससे पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में नाराजगी है। विवेक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की तीन धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

क्या है मामला?
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बरेली-मथुरा हाईवे स्थित संजरपुर रोड मोड़ पर भूमि पूजन कर महाराणा प्रताप चौक के निर्माण के लिए आधारशिला रखी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने इसको लेकर अपना विरोध जताया, इसी दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट भी की गयीं। दरअसल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा ने बीते लंबे वक्त से संजरपुर रोड मोड़ पर महाराणा प्रताप चौक की मांग कर रहा था। साल 2021 में तत्कालीन डीएम कुमार प्रशांत और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बरी बाईपास का दौरा कर सौंदर्यीकरण का आदेश दिया। इसके साथ ही डीएम ने यहां महाराणा प्रताप चौक बनाने का निर्देश भी दे दिया। लेकिन कुछ वक्त बाद ही अशोक महान सेवा समिति की ओर से पंचशील परिवर्तन चौक बनाने की मांग शुरू कर दी गयी। इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग खंड- दो के अधिशासी अभियंता का दिसंबर 2022 में सशर्त अनमुति का एक लेटर भी सामने आ गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

भाजपा नेताओं ने ही खड़ा किया था विवाद
माना जाता है कि साल 2021 में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा द्वारा महाराणा प्रताप चौक के आश्वासन के बाद सब कुछ ठीक था लेकिन इसी दौरान भाजपा के दो नेताओं ने इस मुद्दे में दूसरे पक्ष को शामिल कर विवाद खड़ा कर दिया। इन नेताओं की शह पर लोक निर्माण विभाग ने पंचशील चौक बनाने की मांग पर मुहर लगा दी थी।

ShareTweetSend
Previous Post

ग्रामीण ने पुलिस चौकी में खाया जहर, परिजनों का प्रताड़ना का आरोप

Next Post

मासूम का अपहरण करने वालों का शॉर्ट एनकाउंटर, प्रधान का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version