ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दो दिन से लापता बच्चे की मिली लाश, गला काटकर हत्या

by Badaun Today Staff
July 26, 2024
in अपराध, बदायूं
A A
दो दिन से लापता बच्चे की मिली लाश, गला काटकर हत्या
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोर की लाश मिली। वह मंगलवार दोपहर बाद से लापता था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई निवासी किसान सोरन सिंह का 12 साल के बेटा नीतेश कुमार तीन दिन पहले अपने खेत में धान की रोपाई को जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह कक्षा पांच का छात्र था। घर से जाने के बाद नितेश वापस घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने परिचितों समेत इलाकाई लोगों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। गुरुवार सुबह सोरन सिंह सिविल लाइंस थाने पहुंचे और नीतेश के अपहरण के आरोप में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने भी नीतेश को तलाश करना शुरू कर दिया।

वहीं आज शुक्रवार दोपहर करीबन साढ़े 12 बजे सोरन सिंह के चचेरे भाई जगपाल का बेटा चक्रपाल गांव के किनारे स्थित आशा पूर्णा देवी मंदिर के पीछे झाड़ियों की ओर गया था। उसने कुंवरपाल के खेत में नीतेश का धड़ देखा। उसके शोर मचाने पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। सोरन सिंह और उनके परिवारवाले भी रोते-बिलखते हुए आ गए। शरीर पर जख्म के कई अन्य निशान भी थे। उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी।

सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने झाड़ियों को कटवाकर बालक का सिर तलाश कराया लेकिन उसका सिर नहीं मिला। वहीं नजदीक में एक खोपड़ी मिली है। उसको लेकर पुलिस संशय में है।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की छानबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जो सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार अगली कार्रवाई होगी।

ShareTweetSend
Previous Post

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अग्निवीर जवानों को पुलिस और पीएसी में मिलेगा आरक्षण

Next Post

जम्मू कश्मीर में बदायूं का जवान शहीद, आज घर पहुंचेगा मोहित का शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version