ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

नोएडा में खुले में नमाज पर प्रतिबन्ध, पुलिस ने कंपनियों को भेजा नोटिस

by Badaun Today Staff
December 25, 2018
in उत्तर प्रदेश
A A
नोएडा में खुले में नमाज पर प्रतिबन्ध, पुलिस ने कंपनियों को भेजा नोटिस
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नोएडा। नोएडा में खुले में नमाज को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नोएडा सेक्टर 58 की पुलिस चौकी अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि यहां के पार्क में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है, इसमें शुक्रवार को अदा की जाने वाली नमाज़ भी शामिल है।

ADVERTISEMENT

नोएडा सेक्टर 58 में अथॉरिटी के एक पार्क में 10-15 लोग नमाज़ पढ़ने आते थे लेकिन जब करीब 200 लोग नमाज पढ़ने आए तो यहां घूमने वाले लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। नमाज़ पढ़ने वाले लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से भी इजाजत मांगी, लेकिन इजाजत नहीं मिली थी। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पार्क के आसपास मौजूद कंपनियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उनकी कंपनी में मौजूद मुस्लिम लोगों के लिए नमाज़ अदा करने के लिए जगह मुहैया कराई जाए और ये भी सूचना दे दें कि खुले पार्क में नमाज़ अदा ना करें। आदेश पर विवाद होने के बाद नोएडा पुलिस का कहना है कि ये एक शिकायत पर लिया गया फैसला है, इससे किसी को कोई परेशानी नहीं है। इलाके में शांति का माहौल है।

पुलिस ने अपने आदेश में कहा है कि यहां मौजूद कंपनियां अपने कर्मचारियों को इस आदेश के बारे में सूचित कर दें। अगर दोबारा कोई व्यक्ति पार्क में नमाज़ पढ़ता हुआ पाया गया, तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। नोटिस में कहा गया है, ‘सेक्टर-58 स्थित अथॉरिटी के पार्क में प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है।

दरअसल, 19 दिसंबर को सेक्टर-58 के पार्क में नमाज पढ़ने पर नौमान अख्तर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शनिवार को दोनों जमानत पर बाहर आए हैं। पुलिस का कहना है कि ये दोनों जबरन पार्क में नमाज पढ़ना चाहते थे, जो कि कानून का उल्लंघन है। वहीं नोएडा एसएसपी की तरफ से साफ किया गया कि यह नोटिस किसी धर्म विशेष के लिए नहीं है। अथॉरिटी के पार्क में किसी भी तरह का कोई धार्मिक कार्य या प्रार्थना बिना इजाजत के नहीं हो सकती है। यह नियम सभी धर्मों के लिए लागू है।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी: दो वाहनों की जबरदस्त भिडंत, सभी सुरक्षित

Next Post

सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल का जन्म दिवस, गरीबों को बांटे कम्बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!