ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

नाला निर्माण में लगा अड़ंगा, प्रधान ने डीएम से की शिकायत

by Badaun Today Staff
October 7, 2024
in उझानी, गांव की बात
A A
बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान

गांव हजरतगंज में दिल्ली हाईवे पर भरा पानी

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। दिल्ली हाईवे से सटे गांव हजरतगंज में चार वर्ष से जलभराव का सामना कर रहे ग्रामीणों की मुश्किलें अभी कम नहीं होंगी। नाला निर्माण पर ‘मुआवजे’ का अडंगा लगा दिया गया है। जिसके बाद गांव प्रधान ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।

ADVERTISEMENT

ब्लॉक क्षेत्र के हजरतगंज गांव में दिल्ली हाईवे फोरलेन बनने के बाद गांव की नालियों का जल निकास बंद हो गया है। नाला न होने की वजह से पानी का निकास नहीं हो पाता। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरने के बाद घरों में घुस रहा है। बीते चार वर्षों से ग्रामीण लगातार नाले की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसके लिए प्राशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इसी साल जब ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिस्कार किया तो हडकंप मच गया। जिसके बाद मनरेगा के तहत नाला निर्माण का फैसला लिया गया।

वहीं गांव प्रधान ब्रह्मपाल ने बताया कि मंगलवार से हाइवे किनारे नाला निर्माण का कार्य शुरू होना है, इस क्रम में सबसे पहले बुलडोजर की मदद से खुदाई की जाएगी। लेकिन गांव के ही अम्बेश अनुग्रह सिंह ने इस पर आपत्ति जाहिर की है। अम्बेश के मुताबिक नाला निर्माण के लिए आबादी की ओर कोई अवशेष स्थान नहीं बचा है। घरों के सामने खाली भूमि को स्वामियों ने अधिग्रहण के लिए छोड़ा है। जब तक मकान स्वामियों को अधिग्रहण भूमि का मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक नाला निर्माण नहीं होगा। अम्बेश के नाला निर्माण को अवैध बनाते हुए गांव प्रधान को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बारिश में गांव में भरा पानी

गांव प्रधान ने की डीएम से शिकायत
प्रधान ब्रह्मपाल ने डीएम को अपनी शिकायत में कहा है कि दिल्ली हाइवे निर्माण के बाद भी गाँव के पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया। इस सम्बन्ध में पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत करवाया गया था। ग्रामीणों की परेशानी के मद्देनजर मनरेगा के तहत नाला निर्माण कार्य होना है लेकिन अम्बेश अनुग्रह सिंह को इस पर आपत्ति है। इसीलिए राजस्व और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हाईवे किनारे जगह दी जाए जिससे नाला निर्माण हो।

ShareTweetSend
Previous Post

छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाला बदायूं, पल्लवी ने डीएम और शैज बी ने एसएसपी बन सुनी जनसमस्याएं

Next Post

यूपी से दूर जम्मू-कश्मीर में लड़ा अखिलेश यादव ने चुनाव, नोटा से भी कम मिले वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version