ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उझानी में भाजपा प्रत्याशी को ही हराने में जुटे पार्टी के नेता

by Badaun Today Staff
May 4, 2023
in उझानी
A A
उझानी में भाजपा प्रत्याशी को ही हराने में जुटे पार्टी के नेता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। उझानी में निकाय चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रत्याशियों ने खूब जोर लगा दिया है। नुक्कड़ सभा के साथ घर-घर जाकर वोट देने की अपील की जा रही है। इस बीच बागी प्रत्याशी निर्दलीय ही मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। हैरानी की बात है कि पार्टी के दूसरे नेता भी अपने ही भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। 

ADVERTISEMENT

उझानी नगर पालिका में 25 वार्ड है। कई वार्डों में भाजपा के सभासद पद के प्रत्याशियों को अपनी ही पार्टी से बागी हुए लोगों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा से टिकट न मिलने पर लोग निर्दलीय चुनाव मैदान में है। भाजपा ने वार्ड संख्या-06 से मोहित प्रभाकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। मोहित के आलावा इस वार्ड से अन्य 5 प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

मोहित बचपन में ही आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से जुड़े हुए हैं, साल 2007 से भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हैं। उन्होंने पार्टी में पूर्व जिला प्रवक्ता अनूसूचित मोर्चा, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, बूथ अध्यक्ष का दायित्व भी निभाया है। मोहित प्रभाकर नगर पालिका से नामित सभासद भी रह चुके हैं, सामाजिक कार्यों में भी उनकी सहभागिता किसी से छुपी नहीं है। बीते कोविड काल में उन्होंने नगर में विशेष तौर पर सैनेटाइजेशन का अभियान चलाया था।

यही वजह है कि तमाम दावेदारों को पीछा छोड़ते हुए भाजपा ने उन्हें सभासद का प्रत्याशी बनाया। हालाँकि अब यह उनके ही पार्टी के नेताओं को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है जिसमे कुछ भाजपा नेता एक दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में न सिर्फ वोट मांग रहे हैं बल्कि उसके पोस्टर भी दीवारों पर चिपका रहे हैं। मोहित ने जब इस पर आपत्ति व्यक्त की तो नेता मुस्कुराते हुए नजर आए।

बताया जाता है कि जिस बागी नेता के समर्थन में यह प्रचार चल रहा है, उनका नाम भी टिकट के लिए भेजा गया था हालाँकि भाजपा ने मोहित पर दांव लगाया जिसके बाद नेताजी बागी होकर मैदान में आ गए। मोहित के खिलाफ बगावत में कई बड़े नेता भी शामिल हैं। उनके घरों-दफ्तरों से यह पठकथा लिखी जा रही है। वहीं मोहित ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी के शीर्ष नेताओं से की है। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान अपने चुनाव पर है, लोगों का अपार समर्थन भी मिल रहा है। वार्ड में लोगों का हित ही उनके लिए सर्वोपरि है।

ShareTweetSend
Previous Post

जेसीबी से शुरू हुई नाले की सफाई, लोगों की मिली राहत

Next Post

परंपरा को निभाते हुए उझानी के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी: पूनम अग्रवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version