ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

यूपी में आंधी-तूफान से 45 लोगों की मौत, आगरा में बड़ा नुकसान

by Badaun Today Staff
May 3, 2018
in उत्तर प्रदेश
A A
यूपी में आंधी-तूफान से 45 लोगों की मौत, आगरा में बड़ा नुकसान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ/आगरा | उत्तर प्रदेश में मौसम और आंधी तूफान ने ऐसा कहर ढाया कि राज्य में करीब 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस आंधी-तूफान से अकेले आगरा में ही 36 लोगों की जान चली गई।

आगरा में 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने 36 लोगों की जान ले ली। करीब 90 मिनट तक चले आंधी, बारिश के कहर से सैकड़ों पेड़ और होर्डिंग गिर गए, वहीं कई मकानों के टिन शेड भी उड़ गए जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तबाही मची है। जिनमें सहारनपुर, आगरा, बिजनौर, बरेली और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बिजनौर में 3, सहारनपुर में 2, बरेली, चित्रकूट, रायबरेली और उन्नाव में एक-एक लोगों की मौत हुई है। कई पशु भी हताहत हुए हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने संबंधित जिलों के अधिकारियों से प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए कहा है। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित जिलों के अधिकारी नुक़सान का आकलन करते हुए प्रभावितों को अविलंब मुआवज़ा प्रदान करें। राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: #UPCM श्री #YogiAdityanath

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 3, 2018

गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में बुधवार देर शाम और रात में मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि बर्बादी की खबरें आ गईं। राजस्थान में भी इस आंधी-तूफान में 22 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं उत्तराखंड के चमोली में बुधवार शाम बादल फटने से भारी तबाही की ख़बर है। नारायणबगड़ में कई दुकानें मलबे से पट गईं। तीन गाड़ियों के मलबे में दबने की भी ख़बर है। पीने के पानी की पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश कम होने पर ख़ुद ही लोगों ने किसी प्रकार मलबा साफ किया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बुधवार को जोरदार बारिश हुई। इतने काले बादल छाए कि दिन में अंधेरा हो गया। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENT
ShareTweetSend
Previous Post

प्रभात राजपूत ने किया स्टार शाईन जिम का उद्घाटन

Next Post

गौकशी की फर्जी सूचना पर दौडी पुलिस, मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!