ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कछला से गंगा स्‍नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत

by Badaun Today Staff
June 14, 2022
in बदायूं
A A
कछला से गंगा स्‍नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। बरेली-मथुरा मार्ग पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 6 मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसा करीबन 3 बजे सिविल थाना क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास हुआ। श्रद्धालु ज्येष्ठ की पूर्णिमा पर कछला घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान करने गए थे। ट्रैक्टर-टॉली में करीबन 30 श्रद्धालु सवार थे। गंगा स्नान के बाद बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव को चल दिए। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास पीछे से एक डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली सवार लोग सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। थोडा आगे जाकर डीसीएम भी सड़क किनारे पलट गयी।

हादसे में पलटी डीसीएम

हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग राहत व बचाव में जुट गए। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। टैक्‍टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुँच गए जहाँ कोहराम मच गया।

हादसे में मौत
घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहाँ चिकित्सकों ने मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव औरामई निवासी पूनम(32 वर्ष) पत्नी सुधीर, सहदेव(12) पुत्र ब्रह्मानंद, सुषमा देवी(60) पत्नी लेखराज, संगीता (25) पुत्री महेंद्र, गाँव नवाब नगला निवासी अनीता (40) पत्नी वीरपाल और हजरतपुर थाना क्षेत्र के गाँव वमनपुरा निवासी मीरा पत्नी ग्रीश को मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी ने जाना मरीजों का हाल
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला चौकन्ना हो गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत तमाम पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुँचे। जहाँ उन्होंने मरीजों का हाल जाना, उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कल रहा है, हादसे की वजह पूछताछ के बाद सामने आएगी, डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के समुचति प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

सहसवान में दर्दनाक हादसा, कार में दम घुटने से दो बच्चों की मौत

Next Post

बेखौफ उचक्कों ने दिन दहाड़े बैंक में घुसकर 9 लाख रुपये भरा बैग उड़ाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!