ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

ट्रक और टैंपों की आमने सामने की टक्‍कर में 12 श्रद्धालुओं की मौत

by Badaun Today Staff
January 25, 2024
in उत्तर प्रदेश
A A
ट्रक और टैंपों की आमने सामने की टक्‍कर में 12 श्रद्धालुओं की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और टैंपो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। ऑटो सवार सभी मृतक गंगा स्नान करने पांचाल घाट जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हाईवे पर 20 मीटर तक लाशें बिखरी पड़ी थीं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

ADVERTISEMENT

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी लोगों ने पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गांव के अनंतराम का ऑटो बुक किया था। गुरुवार सुबह सभी लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि ट्रक में ऑटो फंस गया। इसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया और दोबारा ऑटो और सड़क पर पड़े लोगों के ऊपर से ट्रक चढ़ाकर भगा ले गया। इस वजह से जो घायल थे, उनकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जलालाबाद में चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हादसे में इनकी गई जान
हादसे में दमगड़ा गांव के लालाराम (50) और उनके भाई पुत्तूलाल (40), सियाराम (42) और उनके भाई सुरेश (30), अनंतराम (35) उनकी मां राजरानी उर्फ बसंता (55), पोथीराम (45), लंकुश (50), मनीराम (40), लहसुना गांव की मेघवती (70) और उनके पौत्र राहुल (12), रामलली (65) की मौत हुई है।

मृतक के परिजनों दिया जाएगा 5 लाख का मुआवजा
हादसे के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील तिलहर उप जिला अधिकारी अंजली गंगवार और तिलहर के क्षेत्राधिकार गांव दमगड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रत्येक मृतक के घर जाकर परिजनों से मिले। घटना से शोका कुल परिवारों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री द्वारा मिलने वाले पांच लाख सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। इस पर हल्का लेखपाल पहुंचे। लेखपाल ने मृतकों के नाम की सूची व उनके आश्रितों की सूची तैयार की।

सीएम योगी ने जताया अफसोस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्‍होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ShareTweetSend
Previous Post

सांड़ के हमले से बचकर भागा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, दर्दनाक मौत

Next Post

पति-पत्नी और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, कमरे में बाहर से लगा था ताला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!