ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 7, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एसएसपी ने कोतवाली, सिविल लाइंस, उझानी, सहसवान इंस्पेक्टर बदले

by Badaun Today Staff
October 31, 2025
in जिला बदायूं
A A
एसएसपी ने कोतवाली, सिविल लाइंस, उझानी, सहसवान इंस्पेक्टर बदले
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। जिले में लगातार बढ़ते अपराध, पुलिस की कमजोर पकड़ और विवादित मामलों के बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने गुरुवार रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एक दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

ADVERTISEMENT

भाजपा नेता से मारपीट और गोवध प्रकरण के बाद विवाद के बाद सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को हटाकर मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह उझानी कोतवाल नीरज मलिक को सिविल लाइंस कोतवाली की कमान सौंपी गई है। वहीं सदर कोतवाली के प्रभारी प्रवीण कुमार को हटाकर उझानी भेजा गया है। पीआरओ संजय कुमार सिंह को सदर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सहसवान कोतवाली में तैनात राजेंद्र बहादुर सिंह को हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है, जबकि कादरचौक थाने के प्रभारी धनंजय सिंह को सहसवान की जिम्मेदारी दी गई है।

दातागंज कोतवाल गौरव बिश्नोई का गैर-जिला तबादला होने के बाद उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह कुंवरगांव थाना प्रभारी वेदपाल सिंह को दातागंज कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। कुंवरगांव की जिम्मेदारी अब स्वॉट टीम के प्रभारी राजेश कुमार को दी गई है। मूसाझाग थाना प्रभारी मन बहादुर सिंह को हटाकर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) भेजा गया है। हाल ही में उनके खिलाफ क्षत्रिय महासभा ने शिकायत की थी। उनकी जगह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHT) प्रभारी अजय कुमार शर्मा को मूसाझाग थाना प्रभारी बनाया गया है। 

वहीं वजीरगंज के थानेदार जितेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। उनकी जगह मुजरिया इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को वजीरगंज थाने का प्रभारी बनाया है। एसएचओ जरीफनगर अश्वनी कुमार को पीआरओ बनाया गया है, जबकि दरोगा सुमित कुमार शर्मा को पीआरओ से जरीफनगर का थानेदार बनाया गया है। उसहैत के थानाध्यक्ष एसआई विक्रम सिंह को कादरचौक थाने का प्रभारी बनाया गया है।  ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह अब उसहैत थाने के प्रभारी होंगे।

इसके अलावा फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। लंबे समय से दूसरे जनपद तबादला होने के बाद उन्हें रवानगी नहीं दी जा रही थी। अब उनकी जगह उप निरीक्षक राजकुमार सिंह को चौकी प्रभारी म्याऊं थाना अलापुर से हटाकर फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी बनाया गया है।

ShareTweetSend
Previous Post

एशिया कप फाईनल में ट्रॉफी ले गया पाकिस्तान का गृहमंत्री, उझानी में पुलिस के पास पहुंची शिकायत

Next Post

उझानी रेलवे स्टेशन पर दरोगा ने कारोबारी को जड़ा चांटा, नशे में धुत होने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version