ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 14, 2026
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की हत्या के बाद एसएसपी पर गिरी गाज, अंकिता शर्मा बनीं नई कप्तान

by Badaun Today Staff
March 14, 2026
in बदायूं
A A
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की हत्या के बाद एसएसपी पर गिरी गाज, अंकिता शर्मा बनीं नई कप्तान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। जनपद में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की दिनदहाड़े हुए हत्या के बाद एसएसपी बृजेश कुमार सिंह पर गाज गिरी है। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गुरुवार को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस की लापरवाही बरतने पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय पर लॉजिस्टिक में तैनाती दी गई है। उनकी जगह एसपी कासगंज अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है। वह एसपी कासगंज के पद पर तैनात थीं।

पुलिस की लापरवाही ने ली जान

उप महाप्रबंधक (डीजीएम) और डिप्टी मैनेजर की हत्या की वारदात को प्लांट से फरवरी में ही हटाए गए मेसर्स लक्ष्य पावरटेक कंपनी के ठेका कर्मचारी अजय प्रताप सिंह ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हत्या के आरोपी युवक पर डीजीएम ने एक महीने पहले चार फरवरी को धमकी देने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस घटना से अति सुरक्षित प्लांट पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये। वहीं, देर रात थाना मूसाझाग प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार व हल्का प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। एचपीसीएल प्लांट के प्रबंधन ने आरोपी की धमकियों को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। हर्षित मिश्रा की मां का कहना था कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने से लेकर SSP तक शिकायत की गई थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद सख्त कार्रवाई नहीं गई थी। बस पुलिस ने मामूली कार्रवाई की थी। इसके बाद आरोपी और बौखला गया और धमकियां देता था।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, ‘धमकी मिल रही थी, एसपी को बताया और DM के पास भी गए। विधायक के भी पास गए। सबके पास गए और वो जब जाते थे तो विधायक जी कभी इनकी तरफ कहते थे, कभी रामू की तरफ कहते थे। वह अधिकारी परसों से आए हुए थे और जब आज ये मर्डर हो गया तो निकल गए। राजीव सर, अनूप सर और किरण कोठारी तीनों लोग आए थे। वो निकल गए और किसी को करोंच नहीं आई। मेरे बच्चे को ही क्यों मार दिया? सब ठाकुर हैं, भाई-बंधु सब उनके हैं।’

ShareTweetSend
Previous Post

एचपीसीएल अधिकारियों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

Advertisement

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version