ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 25, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या, लोगों ने की आगजनी, एनकाउंटर में मारा गया जावेद

by Badaun Today Staff
March 19, 2024
in बदायूं
A A
बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या, लोगों ने की आगजनी, एनकाउंटर में मारा गया जावेद
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। शहर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उस्तरे से हमला कर दोनों बच्चों को काट डाला। इस घटना से गुस्साए लोगों ने इलाके में स्थित नाइयों की दुकानों में तोड़फोड़ की। वहीं मंडी चौकी के सामने आग लगा दी। मौके पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ मारा गया है।

बाबा काॅलोनी में रहने वाले विनोद कुमार पेशे से ठेकेदार हैं। वो यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहते हैं। संगीता घर में ही अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। वहीं विनोद इस समय किसी काम से बाहर गए थे। इनके तीन बच्चे हैं। इसमें दो बच्चे आयुष (14) और अन्नू उर्फ हनी (6) थे। बताया जा रहा है कि उसके घर के सामने ही साजिद और जावेद नाम के दो युवक सैलून चलाते हैं। इन दोनों का विनोद के परिवार से विवाद चल रहा है। मंगलवार देर शाम साजिद और जावेद, विनोद के घर पर आए। चूंकि दोनों की दुकान सामने थी और वह परिवार को जानते थे इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। साजिद और जावेद सीधे विनोद के घर की दूसरी मंजिल पर चले गए। संगीता नीचे अपने पार्लर पर थीं।

छत पर आरोपियों ने उनके तीनों बच्चों पर उस्तरे से हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें आयुष और हनी की मौत हो गई। वहीं तीसरा बच्चा पीयूष घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है। चीखते हुए वह ऊपर से नीचे आया और परिजनों को सारी बात बताई। आनन-फानन में जब परिजन तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो नाई मौके से भाग निकला। वहीं छत पर दो भाइयों का शव खून से लथपथ मिला।

वहीं दो बच्चों की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया है। आक्रोशित लोगों की भीड़ सड़क पर उतर आई। पहले पुलिस चौकी घेरी फिर तीन खोखों में आग लगा दी। कई जगह तोड़फोड़ भी की गई है। मौके पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है। एक आरोपी जावेद मौके से पकड़ लिया गया है। भीड़ उसे जिंदा जलाना चाहती थी लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। बरेली रेंज के अफसर घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सात चरणों में लोकसभा चुनाव, जानिए कब-कहां डाले जाएंगे वोट?

Next Post

दो भाइयों की हत्या पर राजनीति: सपा बोली- बीजेपी दंगा करवा कर चुनाव जीतना चाहती है, केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!