ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 26, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बेखौफ चोरों का आतंक, रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर से उड़ाया कीमती सामान

by Badaun Today Staff
March 22, 2024
in अपराध, उझानी
A A
बेखौफ चोरों का आतंक, रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर से उड़ाया कीमती सामान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। नगर में बिहारी जी मंदिर के पास चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर में नकदी व लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षक के दामाद ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहल्ला बाजार कलां निवासी रघुवीर शरण माहेश्वरी महात्मा गाँधी इंटर कॉलेज से रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनका बेटा वृन्दावन के आश्रम में रहता है जबकि उनकी बेटी करुणा माहेश्वरी की शादी पड़ोस के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी आईएएस अधिकारी सौरभ माहेश्वरी के छोटे भाई गौरव माहेश्वरी से हुई है। बीते साल रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी का देहांत हो गया था, इसके बाद से वो अपने बेटे के साथ वृन्दावन आश्रम में रहने लगे थे। हालाँकि घर पर उनका आना-जाना होता रहता था। बीते दस दिनों पहले ही वो घर पर आए थे।

वहीं शुक्रवार सुबह रिटायर्ड शिक्षक के पड़ोसी ने उनकी छत का दरवाजा खुला देखा। सूचना पर गौरव माहेश्वरी पहुँच गए। इसके बाद वो पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में कमरों का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। चोर अलमारी में रखी दो लाख की नकदी, 150 ग्राम सोना, घरेलू सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर तत्काल पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की।

चोरों ने इत्मीनान से खंगाला घर
चोरों ने पूरी घटना को जिस तरह इत्मीनान से अंजाम दिया है उससे लगता है कि वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रैकी की होगी। घर पर कई दिनों से किसी के न रहने की पुख्ता जानकारी हासिल करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों मंजिलों के कुल चार कमरों को खंगाला। एक एक समान को बिखेर दिया।

रिटायर्ड शिक्षक के दो मंजिला मकान की छत के दो रास्ते हैं। इसमें एक रास्ते पर दो लोहे के गेट जबकि दूसरे रास्ते पर दो लोहे और एक लड़की का गेट है। चोर घर के पीछे से छत पर आए।  इसके बाद नीचे आने के लिए दोनों रास्तों के गेट को तोड़ा। यहाँ उन्हें जाली और बंद दरवाजा मिला तो जाली को ही तोड़ दिया गया। इसके बाद चोर अंदर दाखिल हो गए। टूटी हुई जाली की बनाबट से ऐसा लगता है कि एक दुबला-पतला चोर भी वारदात में शामिल है। उसने जाली से घर में दाखिल होकर छत के दूसरे रास्तों का दरवाजा खोल अपने साथियों को भी अंदर बुलाया।

जाल पर रस्सी बांधकर उतरे नीचे
रिटायर्ड शिक्षक के घर की दूसरी मजिल पर लोहे का जाल लगा हुआ है। चूँकि दरवाजा दूसरी तरफ से बंद था तो चोरों ने जाल उठाकर उसमे रस्सी बाँध दी। इसके बाद नीचे उतर गए। यहाँ उन्हें लोहे की सीढ़ी मिली तो सीढ़ी लगाकर बाकि साथी भी नीचे आ गए। यहाँ भी दो कमरों में खंगाला गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर छत के रास्ते फरार हो गए।

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं डबल मर्डर: जावेद ने पुलिस को बताई हत्या की वजह, बाजार से खरीदा था नया चाकू

Next Post

वोट नहीं दोगे तो हिसाब-किताब भी होगा, अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के बिगड़े बोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!