ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 20, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बोर्ड से टकराई कार, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत

by Badaun Today Staff
August 12, 2025
in बदायूं
A A
बोर्ड से टकराई कार, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। शहर में आगरा-बरेली हाईवे बाइपास पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में लेखपाल समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। तीन युवकों की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

ADVERTISEMENT

सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23) पुत्र मुन्ना बाबू सक्सेना संभल के गुन्नौर में लेखपाल के पद पर तैनात थे। सोमवार को उनका जन्मदिन था। वह अपने दोस्त दहेमी निवासी रुबल (22) पुत्र यशपाल सिंह, माल गोदाम रोड निवासी हर्षित गुप्ता (26) पुत्र मनोरंजन लाल गुप्ता, कल्याण नगर निवासी अंकित (24) पुत्र संजीव कुमार के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने किसी रेस्टोरेंट में गए थे।

एआरटीओ कार्यालय के पास हुआ हादसा: रात करीब एक बजे कार में सवार होकर चारों लोग उझानी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एआरटीओ कार्यालय से निकली कि कार अनियंत्रित होकर बाइपास पर लगे जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी भीतर फंस गए। करीब 20 मिनट बाद गश्त कर रही पुलिस ने कार देखी और सभी को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने लेखपाल हर्षित सक्सेना, हर्षित गुप्ता और रुबल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित को पहले बरेली रेफर किया गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते मडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि हादसे के वक्त आगे बैठे अंकित ने सीट बेल्ट लगाई थी, जिससे उसका साइड एयरबैग खुल गया और वह बच गया। वहीं हर्षित सक्सेना ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी इसलिए उसका एयरबैग नहीं खुला। पीछे बैठे दोनों दोस्तों की भी मौके पर ही जान चली गई।

ShareTweetSend
Previous Post

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन सतर्क, रूट डायवर्जन और अवकाश घोषित

Next Post

दरोगा की मां की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!