ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 15, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पुल से कार नीचे गिरने से तीन युवकों की मौत, पीडब्यूडी के 4 अधिकारियों पर केस दर्ज

by Badaun Today Staff
November 25, 2024
in दातागंज
A A
पुल से कार नीचे गिरने से तीन युवकों की मौत, पीडब्यूडी के 4 अधिकारियों पर केस दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। बदायूं के समरेर और बरेली के फरीदपुर को आपस में जोड़ने के लिए रामगंगा नदी पर बनाये गए पुल से कार गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में बदायूं के दातागंज कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। तहसीलदार की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के चार अभियंताओं को नामजद किया गया है।

ADVERTISEMENT

दातागंज तहसील में तैनात नायव तहसीलदार ने अपनी शिकायत में कहा है कि रामगंगा नदी पर पुल की अप्रोच रोड बरेली की ओर से कटी हुई है। रोड काफी समय से कटी पड़ी है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बदायूं के सहायक अभियंता मोहम्मद आरिफ, अभिषेक कुमार समेत अवर अभियंता अजय गंगवार, महाराज सिंह को यह जानकारी थी कि अगर कोई वाहन पुल से गुजरेगा तो उसके साथ हादसा तय है। इसके बावजूद इन अधिकारियों ने पुल के दोनों ओर मजबूत बैरिकेडिंग, पुल कटा होने का बोर्ड, रिफ्लेक्टर या सांकेतिक बोर्ड नहीं लगवाए। केवल पुल के प्रारंभ में पतली दीवार लगी थी जो अज्ञात लोगों द्वारा पूर्व में तोड़ी जा चुकी है।

गूगल मैप का भी जिक्र
एफआईआर में यह भी जिक्र है कि गूगल मैप पर सर्च करने पर कोई अवरोध न दिखाते हुए सही मार्ग दिखाया गया। इन्हीं लोगों की घोर लापरवाही के कारण हादसा हुआ और तीन लोगों की जान चली गई। इसलिए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के इन अधिकारियों क्षेत्रीय प्रबंधक गूगल मैप और अज्ञात गांव वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

इसीलिए उठ रहे कई सवाल
दातागंज ब्लाॅक क्षेत्र समरेर के गांव मुड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर पांच साल पहले सेतु निगम ने 700 मीटर लंबा पुल बनाया था। पुल बनने के बाद समरेर और फरीदपुर की दूरी कम हो गई थी। 12 सितंबर 2023 में जब यहां बाढ़ आई तो 180 मीटर का संपर्क मार्ग बह गया। इसके बाद रामगंगा की धारा भी मुड़ गई। वह पुल से आगे फरीदपुर की तरफ पहुंच गई। इसके बाद सेतु निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने रामगंगा नदी पर बने इस पुल की लंबाई बढ़ाने पर चर्चा की। पुल की लंबाई बढ़ाने से लेकर दो सौ मीटर लंबा संपर्क मार्ग बनाने में अनुमानित लागत छह करोड़ रुपये बताई गई। तय हुआ कि पुल की लंबाई बढ़ने के बाद पीडब्ल्यूडी दो सौ मीटर लंबा संपर्क मार्ग तैयार करेगा। पिछले एक-सवा साल से यही मंथन चल रहा है लेकिन काम पूरा नहीं हुआ।

क्या है मामला?
शनिवार को मैनपुरी के बिछवां निवासी अमित सिंह (38), फर्रुखाबाद के एमादपुर हीरामन निवासी अजीत कुमार (35) और उनके चचेरे भाई नितिन (30) गाजियाबाद की तरफ से आ रहे थे। उन्होंने गूगल मैप के सहारे रास्ता ढूंढा था। इस पुल का रास्ता भी गूगल मैप ने दिखाया तो चालक ने गाड़ी पुल पर चढ़ा दी। रात में अंधेरा था और चालक को नहीं पता था कि 30 मीटर के बाद रास्ता नहीं है। इसकी वजह से उनकी कार रामगंगा में जा गिरी। मौके पर ही तीनों की मृत्यु हो गई। यह हादसा बरेली जिले की फरीदपुर कोतवाली में हुआ था लेकिन पुल बदायूं से शुरू होता है और दीवार भी बदायूं की ओर टूटी हुई थी।

ShareTweetSend
Previous Post

जामा मस्जिद सर्वे: संभल हिंसा में सपा सांसद और विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, देसी तमंचे से हुई थी 4 युवकों की मौत

Next Post

पुलिस विभाग में फेरबदल, उझानी एसएचओ को सिविल लाइंस भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version