ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 3, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दीवाली पर दर्दनाक हादसा, दंपती और उनके बच्चों समेत 6 की मौत

by Badaun Today Staff
October 31, 2024
in बिल्सी
A A
दीवाली पर दर्दनाक हादसा, दंपती और उनके बच्चों समेत 6 की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने दीवाली की खुशियां छीन लीं। मैक्स-ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी, हादसे में जान गंवाने वालों में एक दंपती, उनके दो बच्चे व दो अन्य लोग हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव सड़क पर कई दूर तक बिखर गए।

ADVERTISEMENT

हादसा मुजरिया गांव के पास दिल्ली हाइवे पर हुआ है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चरसोरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह नोएडा में सब्जी की खेती करते हैं। बुधवार की रात वह अपने टेंपो से दीवाली के त्योहार पर घर आ रहे थे। नोएडा में काम कर रहे कप्तान सिंह अपनी पत्नी पान कुमारी बेटे अमन के साथ घर आने को टेंपो में सवार हो गए। इन्हीं लोगों के साथ मेघ सिंह, कन्हई अपनी पत्नी कुसुम, बेटी शीनू और बेटे कार्तिक के अलावा अतुल सिंह भी टेंपो में सवार हो गए। वहीं सुबह करीब सात बजे टेंपो जैसे ही मुजरिया चौकी के पास पहुंचा, तभी गांव के अंदर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक हाइवे पर आ गई। सामने आई ट्रैक्टर ट्रॉली से टेंपो टकरा गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। इसी दौरान मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक भी बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार सवार व्यक्ति घायल हुआ है।

डीएम एसएसपी ने जाना घायलों का हाल
हादसे की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल भिजवाया गया। डीएम निधि श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना, वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन को ठीक से उपचार करने के निर्देश भी दिए।

हादसे में एक परिवार पूरा खत्म
हादसे में बरेली के भमोरा क्षेत्र निवासी कन्हई का पूरा परिवार खत्म हो गया। कन्हई हरियाणा के सोनीपत में परिवार संग रहकर मजदूरी करता था। वहां से दीवाली मनाने के लिए ये पहले दिल्ली आए। इसके बाद भीड़ के कारण बस नहीं मिली तो नोएडा से बदायूं के लिए ऑटो कर लिया। हादसे में कन्हई, उनकी पत्नी कुसुम, बेटा कार्तिक और बेटी शीनू की मौत हुई है। साथ ही उझानी के मिर्जापुर निवासी पान कुमारी और अतुल सिंह की भी मौत हो चुकी है।

ShareTweetSend
Previous Post

अदालत की शरण में अभिनव अरोड़ा, 7 लोगों के खिलाफ की शिकायत

Next Post

ट्रेन से गिरकर लोको पायलट की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version