ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 4, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

साथ आए और साथ विदा हुए, कोरोना ने छीन ली जुड़वा भाइयों की जिंदगी

by Badaun Today Staff
May 18, 2021
in उत्तर प्रदेश
A A
साथ आए और साथ विदा हुए, कोरोना ने छीन ली जुड़वा भाइयों की जिंदगी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो जुड़वा भाइयों का कोरोना के कारण निधन हो गया। जो भाई साथ पैदा हुए, उन दोनों को इस महामारी ने एक साथ लील भी लिया। इसी 23 अप्रैल को दोनों ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था।

ADVERTISEMENT

मेरठ में ग्रेगरी रॉफेल और उनकी पत्नी सोजा ग्रेगरी शहर के सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक हैं, परिवार मेरठ कैंट में ‌रहता है। उनके दो जुड़वां बेटों 24 वर्षीय जॉयफ्रेड वर्गीस ग्रेगरी व रॉलफ्रेड वर्गीस ग्रेगरी को दस दिन पहले ही संक्रमण की पुष्टि के बाद आनंद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, दोनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। इस बीच, वायरस ने उन्हें निशाना बना लिया। फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण भाईयों का ऑक्सीजन स्तर घट रहा था। उन्हें ऑक्सीजन ‌दी गई। प्लाज्मा भी दिया गया। धीरे-धीरे दोनों भाई कोरोना से उबरने लगे। परिजनों के अनुसार, दोनों की 10 मई को रिपोर्ट में कोविड निगेटिव आया मगर फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस बढ़ा हुआ था। इसलिए सांस लेने में दिक्कत थी। जिसके कारण चिकित्सकों ने दोनों भाईयों को अस्पताल में ही भर्ती रखा। 24 घंटे के अंतर पर दोनों की मौत हो गई।

ग्रेगरी रेमंड ने बताया कि उनके दोनों बेटों ने बी-टेक की पढ़ाई की, जिसके बाद अच्छी कंपनियों में दोनों की नौकरी लग गई। दोनों भाई इंजीनियर थे। इसी 23 अप्रैल को दोनों ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था, उनके जन्म में सिर्फ तीन मिनट का अंतर था, जिनमें राल्फ्रेड छोटा भाई था। शुक्रवार दोपहर बड़े भाई राॅलफ्रेड ने 12.30 बजे अंतिम सांस ली और श‌निवार को छोटे भाई जॉयफ्रेड की सुबह 10.30 बजे मौत हो गई।

परिवार ने शनिवार को बड़े बेटे का ग्रेवियार्ड में अंतिम संस्कार किया। जोफ्रेड की मौत के कुछ समय बाद अस्पताल में ही भर्ती राफ्रेड को महसूस हुआ कि उसके भाई के साथ कुछ अनहोनी हो चुकी है। उसने अपनी मां को फोन कर रिक्वरी के बारे में बताया और अपने भाई की सेहत का हालचाल पूछा। उसने कहा कि मां, तुम कुछ छुपा रही हो, कुछ ऐसा हुआ है जो आप बता नहीं रहे हो। मां ने कहा कि हमने उसे ऐसे ही बहाना बना दिया, कहा कि उसे दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है। पर वो अंदर से जान गया था कि उसका जुड़वा भाई दुनिया छोड़ चुका है। उसने अपनी मां से कहा था कि तुम झूठ बोल रही हो। इस बातचीत के कुछ समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया। अब परिवार में दोनों बच्चों से पांच साल बड़ा बेटा नेलफ्रेड राफेल ग्रेगरी बचा है।

उनके पिता ने कहा कि उन्हें इस बात का पता था कि अगर उनके दोनों बेटे ठीक होंगे तो एक साथ ठीक होकर घर वापस आएंगे। अगर नहीं होंगे तो दोनों ही ठीक नहीं होंगे। वो ही हुआ। दोनों की ही कोरोना के कारण मौत हो गई। उनके पिता कहते हैं, ‘एक के साथ जो होता था दूसरे के साथ भी वो ही होता था। जन्म से ही दोनों के साथ सबकुछ एक जैसा हुआ है।’

ShareTweetSend
Previous Post

पिकअप की टक्कर में घोडा और बुग्गी चालक की मौत

Next Post

बीमार बहन की दवाई लेने जा रहे युवक का काट दिया चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version