ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सहसवान में दर्दनाक हादसा, कार में दम घुटने से दो बच्चों की मौत

by Badaun Today Staff
June 14, 2022
in सहसवान
A A
सहसवान में दर्दनाक हादसा, कार में दम घुटने से दो बच्चों की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सहसवान। क्षेत्र में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते-खेलते दो बच्चे कार में घुस गए। उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। गर्मी के कारण दम घुटने से 2 बच्चों की मौत हो गई। मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के गाँव भवानीपुर खैरू निवासी राशिद की ससुराल गांव में ही है। सोमवार को राशिद की पत्नी अपने पांच साल के बेटे अयान को लेकर सगे भाई खालिद के घर आई थी। दोपहर के समय अयान और खालिद का छह साल का बेटा स्वालीन खेलने निकल गए। इसी बीच दोनों बच्चे खालिद के दूसरे बहनोई असलम के घर पहुंच गए जहां टीन शेड में असलम की स्कॉर्पियो खड़ी थी।

शाम को खेलते खेलते दोनों बच्चे किसी समय अचानक गायब हो गए। काफी देर तक बच्चों के न दिखने पर स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं भी दोनों का पता नहीं चला। इससे परिजन काफी परेशान हो गए। रात करीबन 10 बजे बच्चों की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर सहसवान इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस नजर टीन शेड में खड़ी गाड़ी पर पड़ी। जब गाड़ी खोली गई तो परिजन दोनों बच्चों की हालत देखकर हैरान रह गए। दोनों बच्चों के शव नीले पड़ गए थे और उनका मल तक बाहर आ गया था। बताया जा रहा है कि कार के एक ओर दीवार थी तो दूसरी ओर पर्दा पड़ा था। इससे परिवार वालों की नजर उस पर नहीं पड़ी।

बच्चों को कार से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया साथ ही पुलिस को कोई तहरीर नही दी है।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में घर में अकेले रहने वाले वृद्ध की मौत, बदबू आने पर हुआ खुलासा

Next Post

कछला से गंगा स्‍नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!