ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

थाने में महिला सिपाही से आशिकी के चक्कर में हुई फायरिंग, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Badaun Today Staff
September 7, 2022
in उत्तर प्रदेश
A A
थाने में महिला सिपाही से आशिकी के चक्कर में हुई फायरिंग, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बरेली। जनपद बरेली में एक महिला सिपाही से आशिकी के चक्कर में दो सिपाहियों में लड़ाई हो गयी, इस बीच एक सिपाही ने फायरिंग भी कर दी। एसएसपी ने इस घटना को छिपाने और कोई कार्रवाई न करने पर थाने में तैनात दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सीओ को घटना की जांच का आदेश दिया गया है।

ADVERTISEMENT

बहेड़ी थाने में तैनात सिपाही मुंशी मोनू का एक महिला सिपाही के साथ एक साल से अफेयर चल रहा है। उनका साथ आना जाना रहता है। बाइक पर घूमने की वजह से पूरे थाने में उनकी मोहब्बत के चर्चे आम हैं। कुछ समय से थाने में ही तैनात सिपाही योगेश चाहल महिला सिपाही के पीछे पड़ गया था। इस वजह से दोनों सिपाहियों के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी।

मोनू रविवार को महिला सिपाही को लेने गया था। दोनों बाइक पर घूम रहे थे। सिपाही योगेश ने उनकी वीडियो बना ली। इसकी जानकारी होने पर मोनू और योगेश के बीच जमकर कहासुनी और गाली गलौज हुआ। मोनू और योगेश के बीच महिला सिपाही के घर के बाहर ही मारपीट तक हो गई थी। मामले की जानकारी पर इंस्पेक्टर बहेड़ी सत्येंद्र भड़ाना और इस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार ने इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नहीं दी। मामले को थाने में ही निपटा दिया।

सोमवार रात मोनू और योगेश के बीच थाने में ही झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी कि सिपाही मोनू ने एक दरोगा की ड्यूटी के बाद जमा की गई सरकारी रिवाल्वर से एक-एक कर दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। गोली थाने के फर्श में जा धसी। फायरिंग के बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। स्टाफ ने आननफानन थाने का गेट बंद कर सिपाही मोनू और योगेश को समझाकर अलग किया।

इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना इस दौरान थाने में ही मौजूद थे लेकिन उन्होंने न तो सिपाहियों पर कोई कार्रवाई की और न ही उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। रात में ही किसी और जरिये से एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह को थाना बहेड़ी भेजा।

एसपी क्राइम ने थाने पहुंचकर रात दो बजे तक पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और फिर पूरा वाकया एसएसपी को बताया। मोनू ने अफसरों को बताया है कि योगेश से तंग आ चुका है। वह उसे हमेशा परेशान करता है। इसी बात से परेशान हो कर उसने गोली चला दी। इसके बाद एसएसपी ने सिपाही मोनू पांडेय, योगेश चाहल और मनोज के साथ इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना और इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इंस्पेक्टर बहेड़ी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। सीओ बहेड़ी को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। थाने में अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में लगातार हो रही हैं चोरी की वारदात, अब एक रात में दो दुकानों को बनाया निशाना

Next Post

बदायूं में होटल पर पुलिस ने की छापेमारी, पांच लड़कियों समेत पकड़े 10 लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!