ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 Live: फाजिलनगर से बुरी तरह हारे स्वामी प्रसाद, गोरखपुर में योगी की बंपर जीत

by Badaun Today Staff
March 10, 2022
in उत्तर प्रदेश
A A
जब चुनाव आयोग ने दिया था हैकिंग का चैलेंज, ईवीएम पर हल्ला मचाने वाले भाग खड़े हुए थे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 7 चरणों में वोटिंग हुई। अब राजनीतिक दलों के साथ ही आम लोगों को भी जनता-जनार्दन के फैसले का इंतजार है। प्रदेश के दर्जनों मतदान केंद्र पर गुरुवार सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।


10 Mar 2022 04:50 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की सियासत के बड़े चेहरे और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से बुरी हार का सामना करना पड़ा है। शुरुआती रुझानों में वो पहले आगे चल रहे थे मगर हर राउंड के साथ पिछड़ते गए। वो इससे पहले पडरौना सीट से 3 बार विधायक चुने गए हालांकि इस चुनाव में उन्होंने यह सीट छोड़ दी। फाजिलनगर में उनका सीधा मुकाबला भाजपा के मौजूदा विधायक गंगा सिंह कुश्वाहा के पुत्र सुरेंद्र कुमार कुश्वाहा से था जिन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज कर ली है। फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पिछले 10 साल से भाजपा के गंगा सिंह कुशवाहा विधायक हैं हालांकि, इस बार पार्टी ने उनके बेटे को उतारा था।


10 Mar 2022 04:50 PM (IST) गोरखपुर सभी विधानसभा सीटों पर काउंटिग जारी है। गोरखपुर शहर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रत्याशी शुभावती शुक्ला को हरा दिया है, योगी ने एक लाख से ज्यादा वोट के अंतर से यह जीत हासिल की है वहीं गोरखपुर ग्रामीण सीट पर बीजेपी के विपिन सिंह भी ने बढ़त बना ली है।


10 Mar 2022 01:15 PM (IST)

सीतापुर से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। यहाँ भाजपा प्रत्‍याशाी सुरेश राही ने हरगांव सीट पर 33 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया है।


10 Mar 2022 01:10 PM (IST)

पूर्वांचल की देवरिया सदर विधानसभा सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी का मुकाबला सपा के अजय सिंह पिंटू और बसपा के राम शरण सिंह के बीच है। जिसमें बीजेपी उम्मीदवार शलभमणि त्रिपाठी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।


10 Mar 2022 01:05 PM (IST)

गाजीपुर सदर सीट पर राज्य मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार डॉ. संगीता बलवंत ने रुझानों में बढ़त बना ली है। संगीता बलवंत को अबतक 2852 वोट मिल चुके हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से जय किशन साहू दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। जय किशन साहू को2693 वोट अबतक मिल चुके हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी से डॉ. राजकुमार गौतम को अबतक 1850 वोट मिल चुके हैं।


10 Mar 2022 11:15 (IST) ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 254 और सपा 123 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। हालांकि अपनी करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव बंपर वोटों से आगे चल रहे हैं।


10 Mar 2022 11:03 (IST) भाजपा से बागी होकर सपा का दामन थामने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य के लिए जीत की राह मुश्किल हो गई है। फाजिलनगर विधानसभा सीट से स्‍वामी प्रसाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। फाजिलनगर में सपा-भाजपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट के बाद बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा खुलकर अपने पिता और सपा उम्मीदवार स्‍वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में आ गई थीं। उन्‍होंने लोगों से स्‍वामी प्रसाद को वोट देने की अपील भी की थी।


10 Mar 2022 10:52 (IST)

उन्नाव से रुझानों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। उन्नाव की सभी 6 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्‍याशी पीछे चल रहे हैं।


10 Mar 2022 10:48 (IST)

वाराणसी दक्षिण सीट पर मंत्री नीलकंठ तिवारी पर हार का खतरा मंडराने लगा है। वह सपा प्रत्‍याशी से 6000 से भी ज्‍यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं, दिलचस्‍प है कि वाराणसी दक्षिण इलाके में ही काशी विश्‍वनाथ मंदिर अवस्थित है।


10 Mar 2022 10:46 (IST)

सहारनपुर में भाजपा पिछड़ गई है। 12 हजार वोटों के साथ सपा प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं, जबक दूसरे नंबर पर बसपा है। भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे नंबर पर हैंं।


10 Mar 2022 10:38 (IST)

अलीगढ़ से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यहां भी भजपा निकटतम प्रत‍िद्वंद्वी सपा से आगे चल रही है। बीजेपी जहां 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी 2 सीटों पर आगे चल रही है।


10 Mar 2022 10:32 (IST)

जसवंतनगर विधानसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में वह पिछड़ गए थी, लेकिन उसके बाद से वह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।


10 Mar 2022 08:26 (IST)

अमेठी में विधानसभा की 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं।जगदीशपुर ओर गौरीगंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्‍याशी लीड कर रहे हैं।


10 Mar 2022 08:23 (IST)

गाजियाबाद की साहिबाबाद और शहर विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है. फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम को खोला जाएगा।


10 Mar 2022 08:20 (IST)

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आज़म खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म, अदिति सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और रानी पक्षालिका सिंह आगे चल रही हैं।


10 Mar 2022 08:16 (IST)

उत्‍तर प्रदेश में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। उन्‍नाव में 4,823 पोस्टल बैलेट हैं।


10 Mar 2022 08:10 (IST)

अमरोहा से भी पहला रुझान सामने आ गया है। भाजपा के महेंद्र अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं फिलहाल पोस्‍टल बैलट की गिनती हो रही है।


10 Mar 2022 08:08 (IST)

रामपुर की मनिहारान (सहारनपुर) बीजेपी के देवेंद्र कुमार लीड कर रहे हैं। रामपुर को आजम खान का गढ़ माना जाता है।


10 Mar 2022 08:06 (IST)

उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। इसके साथ ही पहला रुझान भी सामने आ गया है। फ़िरोज़ाबाद की शिकोहाबाद सीट से बीजेपी के ओमप्रकाश वर्मा आगे चल रहे हैं।


2017 में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अकेले 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं। वहीं, BSP को 19, कांग्रेस को 07 सीट और अन्य को 5 सीटें मिली थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को भारी जीत मिली थी।

ShareTweetSend
Previous Post

24 साल की उम्र विधायक बने हिमांशु, बिसौली में भी दौड़ी साईकल

Next Post

भाजपा को सांप और खुद को बताया नेवला, सांसद बेटी ने भी उठाया था डंडा फिर भी हार गए मौसम वैज्ञानिक स्वामी प्रसाद मौर्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!