ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 21, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

यूपी में सपा-बसपा में लोकसभा सीटों का बंटबारा, जानिए कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव

by Badaun Today Staff
February 21, 2019
in उत्तर प्रदेश
A A
यूपी में सपा-बसपा में लोकसभा सीटों का बंटबारा, जानिए कौन कहाँ से लड़ेगा चुनाव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच राज्य की सीटों पर दावेदारी तय हो गयी है। दोनों पार्टियों ने लगभग आधी-आधी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। बाकी की सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं।

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटें एसपी तो पूर्वी यूपी की ज्यादातर सीटें बीएसपी के खाते में आई हैं।  एसपी-बीएसपी के बीच हुए इस बंटवारे में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर बीएसपी का दबदबा बरकरार है। सूबे की 80 लोकसभा सीटों में अनुसूचित जाति के सुरक्षित 17 सीटों में से 7 पर सपा चुनाव लड़ेगी तो 10 पर बसपा अपनी किस्मत आजमाएगी। इसके अलावा 2014 में जिन पांच लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी, वे भी एसपी के ही हिस्से में ही आई हैं।

प्रदेश की तीन सीटों कैराना, गोरखपुर और फूलपुर पर उपचुनाव में भी गठबंधन को जीत मिली थी। कैराना में समाजवादी पार्टी के टिकट पर आरएलडी की कैंडिडेट लड़ी थीं। वहीं गोरखपुर में निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद एसपी के टिकट पर चुनाव में उतरे थे। इन तीनों सीटों पर भी समाजवादी पार्टी का दावा बरकरार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और योगी आदित्यनाथ का गढ़ गोरखपुर एसपी कैंडिडेट उतरेगा। वहीं दलित आंदोलन का केंद्र रहे सहारनपुर की सीट बीएसपी के हिस्से में आई है। जबकि रायबरेली और अमेठी दो सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया गया है।

बता दें कि सपा और बसपा ने सूबे के 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन अखिलेश यादव ने अपने कोटे से एक सीट आरएलडी को दे दी है। इस तरह से आरएलडी को तीन सीटें मिली हैं। आरएलडी को उसकी परंपरागत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें मिली हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

डीएम ने स्कूलों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Next Post

सीएम योगी का ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version