ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

नाबालिग युवक को पीटने को लेकर ग्रामीण भड़के, अस्पताल में जमकर काटा हंगामा

by Badaun Today Staff
September 19, 2022
in बदायूं
A A
नाबालिग युवक को पीटने को लेकर ग्रामीण भड़के, अस्पताल में जमकर काटा हंगामा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। बदायूं में एक महिला डॉक्टर द्वारा नाबालिग युवक को पीटने का मामला तूल पकड़ लिया है। शनिवार को काफी तादाद ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में भरकर जगत सीएचसी पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने महिला डॉक्टर और कर्मचारी की गिरफ्तारी की मांग की है।

शनिवार दोपहर को कुपरी गाँव के लोग ट्रैक्टर ट्राली में भरकर जगत सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बाहर से ताला डाल दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक उमड़ी भीड़ को देखकर स्टाफ भी सहम गया। ग्रामीणों ने महिला डॉक्टर व कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर सीओ दातागंज, थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के बाद भी पुलिस ने महिला डॉक्टर को छोड़ दिया और कोई कार्यवाही नहीं की।

पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर ने बेरहमी से छात्र की पिटाई की है, जिससे वो बेहोश भी हो गया। अगर डॉक्टर और कर्मचारी को मुकदमा दर्ज गिरफ्तार नहीं किया तो वो धरने पर बैठ जाएंगे।

दरअसल शुक्रवार दोपहर को अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुपरी निवासी मुकेश अपने दस वर्षीय बेटे मोनू और पत्नी सर्वेश कुमार को दवा दिलाने स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां पर उसने अपनी घोड़ा गाड़ी खड़ी कर दवा लेने में व्यस्त हो गया। इसी बीच अस्पताल परिसर में बंदर आपस में लड़ गए, जिससे मुकेश का घोड़ा बिदक गया और डॉक्टर की कार से टकरा गया। इस बात पर अस्पताल के कर्मचारी अरशद अली ने मोनू को पकड़ लिया।

इसके बाद महिला डॉक्टर बाहर आ गयीं और कार पर स्क्रैच से इतना गुस्साई कि उन्होंने नाबालिग युवक से अभद्रता करते हुए उस पर थप्पड़ बरसा दिए। महिला डॉक्टर द्वारा नाबालिग युवक को पीटते हुए वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में रूबी वर्मा उस युवक पर दनादन थप्पड़ मारते हुए दिख रही हैं। डॉक्टर की बेरहमी से युवक चक्कर खाकर बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाबालिग की पिटाई को अस्पताल परिसर में मौजूद लोग देखते रहे लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। महिला डॉक्टर की पिटाई से नाबालिग बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नाबालिग को सीचसी से जिला अस्पताल अस्पताल भेज दिया। पुलिस महिला डॉक्टर को अपने साथ थाने भी ले गयी लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं में महिला डॉक्टर ने अस्पताल में नाबालिग युवक पर बरसाए दनादन थप्पड़, हुआ बेहोश

Next Post

तबादले से भड़की महिला सिपाही ने कोतवाली में मुंशी को मारा थप्पड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version