ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लंदन से लौटे पति की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, टुकड़ों में शव ड्रम में डाल सीमेंट से किया सील

by Badaun Today Staff
March 18, 2025
in अपराध, उत्तर प्रदेश
A A
लंदन से लौटे पति की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, टुकड़ों में शव ड्रम में डाल सीमेंट से किया सील
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। लंदन से लौटे मर्चेंट नेवी के अफसर की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी साथ मिलकर हत्या कर दी। शव को एक ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव घर के भीतर रखे ड्रम से बरामद किया।

ADVERTISEMENT

थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र मे इंदिरा नगर मास्टर कॉलोनी साैरभ कुमार मर्चेंट नेवी में तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी मुस्कान के अलावा पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू हैं। सौरभ कुमार ने मुस्कान रस्तोगी से लव मैरिज की थी। इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद था। परिवार ने उन्हें बेदखल कर दिया था। तीन साल पहले सौरभ मुस्कान के साथ इंद्रानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रहने लगे थे। जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 6 साल की बेटी पीहू के साथ रह रहे थे। पीहू सेकेंड क्लास की स्टूडेंट है।

पत्नी मुस्कान का बर्थडे मनाने लंदन से लौटा था सौरभ
सौरभ की इस समय पोस्टिंग लंदन में थी। 25 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन था। ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को सौरभ जन्मदिन मनाने मेरठ आए थे। मुस्कान ने 10 दिन पहले मोहल्ले के लोगों को बताया था कि वह पति के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश जा रही है। इसके बाद घर के गेट पर ताला लग गया। किसी ने मुस्कान या सौरभ को नहीं देखा।

वहीं सौरभ का भाई राहुल बीते कई दिन से अपने भाई से बात करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी फोन पर बात नहीं हो पा रही थी। राहुल मंगलवार को भाई सौरभ के किराए के घर पर पहुंचा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उसने भाभी मुस्कान को कॉल किया। भाई के बारे में पूछा। मुस्कान ने कहा कि वह तो मायके में आई है, उसे सौरभ की कोई जानकारी नहीं है। इसी दौरान मुस्कान किसी युवक के साथ वहां पहुंच गई। राहुल ने भाभी से अपने भाई के बारे में जानकारी की लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। राहुल को एक अपरिचित युवक के साथ भाभी को देखकर कुछ अजीब सा लगा। उसने अपनी मुस्कान से पूछा- साथ आया लड़का कौन है? जिस पर वह चुप्पी साध गई। इसके बाद राहुल घर के भीतर गया। उसे तेज बदबू महसूस हुई। उसने शोर मचाते हुए मुस्कान और उसके साथ आए युवक को दबोच लिया। आसपास के लोग भी जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुस्कान और उसके साथ आए मोहित को हिरासत में ले लिया। राहुल ने प्लास्टिक के एक बड़े ड्रम में भाई के शव को होने का अंदेशा जताया। ड्रम को ढक्कन लगाकर सीमेंट डालकर पूरी तरह से पैक किया हुआ था।

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया है। इसके बाद शव को कई टुकड़ें में काटकर घर के भीतर ही एक ड्रम में छिपाकर रख दिया। बताया गया कि आरोपियों ने ड्रम में शव के टुकड़े डालकर ड्रम के ढक्कन को सीमेंट से सील कर दिया। पुलिस ने ड्रिल मशीन मंगाकर उसे तुड़वाया। हत्या के मामले में मुस्कान और उसके प्रेमी मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई।

10 दिन पहले हुई सौरभ की हत्या
माना जा रहा है कि सौरभ को 10 दिन पहले ही मार दिया गया। मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ कुमार की हत्या की है। लोगों को पता न चले इसलिए किराये के मकान के अंदर वाले कमरे में छिपा दिया गया। इसके बाद मुस्कान हिल स्टेशन घूमने की बात कहकर निकल गई।

ShareTweetSend
Previous Post

संभल में आक्रांता मसूद गाजी की याद में नहीं होगा मेले का आयोजन, प्रशासन की दो टूक- कुरीति को बदला जाएगा

Next Post

मासूम की दुष्कर्म के बाद की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version