ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, महिला डॉक्टर पर लगाया वसूली का आरोप

by Badaun Today Staff
March 10, 2026
in उझानी
A A
सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, महिला डॉक्टर पर लगाया वसूली का आरोप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इस दौरान महिला डॉक्टर और नर्स अस्पताल से फरार हो गये। परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मोटी रकम भी वसूली। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

ADVERTISEMENT

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गौंतरा निवासी नीरज की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव दूधेनगर निवासी बमनेश से हुई थी। मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर नीरज को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और दोपहर करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजन और ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख महिला डॉक्टर मौके से खिसक गईं। वहीं मौजूद नर्स को परिजनों ने पकड़ लिया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और नोकझोंक होती रही। बाद में नर्स किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकली। परिजनों ने उसके पीछे दौड़ भी लगाई लेकिन वह अस्पताल परिसर से निकल गयी।

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट को तोड़ने की भी कोशिश की। हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। मृतका की सास सोमवती ने बताया कि सुबह वे अपनी बहू को अस्पताल में भर्ती कराकर आए थे। डॉक्टर ने भरोसा दिया था कि डिलीवरी सामान्य तरीके से हो जाएगी।

उनका आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम वसूली लेकिन इसके बावजूद उनकी बहू को बचाया नहीं जा सका। परिजनों का यह भी कहना है कि बच्चे की हालत गंभीर बताकर उसे बदायूं के महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, देर शाम तक अस्पताल परिसर में परिजनों का हंगामा जारी है। परिजन सीएमओ और महिला डॉक्टर को अस्पताल में बुलाने की मांग कर रहे हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

इन्टरनेट वाली मुस्लिम प्रेमिका के लिए बदायूं के युवक ने बहन को उतारा मौत के घाट, माँ को भी मारा चाकू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

Advertisement

Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!