ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

योगी आए और चले गए, बिल्सी की उम्मीदों पर फेरा पानी, नहीं की बस स्टैंड पर बात

by Badaun Today Staff
November 9, 2021
in बिल्सी
A A
योगी आए और चले गए, बिल्सी की उम्मीदों पर फेरा पानी, नहीं की बस स्टैंड पर बात
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

सहसवान(बदायूं)। मंगलवार दोपहर सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा हुई। करीबन एक घंटे के कार्यक्रम में उन्होंने बदायूं के इतिहास से लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा लेकिन वर्षों पुरानी बिल्सी बस स्टैंड पर बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1328 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किया। सहसवान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के चुनाव में जनता ने हमें 6 में 5 विधायक दिए थे। इसके बाद जनता ने सांसद भी भाजपा का बनाया। योगी ने कहा कि सहसवान सीट भी जिले की अन्य पांच विधानसभा सीटों की तरह भाजपा के पास होती तो यहां भी भाजपा सांसद के साथ विधायक की मदद से अभूतपूर्व विकास होता। उहोने कहा कि आज की भीड़ देखकर उम्मीद है कि इस बार सहसवान से भी सपा का सूपड़ा साफ कर देंगे। उन्होंने आह्वान किया कि यह किला भी ढहा दो।

सीएम योगी ने विकास के नाम पर सहसवान सीट की मांग तो कर डाली लेकिन शायद भूल गए कि जनता ने उन्हें बिल्सी विधानसभा सीट भी सौंपी थी जहाँ भाजपा सरकार के 5 साल बीतने के बाद भी बस स्टैंड की मांग पूरी नहीं हो पाई है।

बिल्सी की जनता करीब 25 साल से रोडवेज स्टैंड की मांग करती आ रही है। 16 मई 1997 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने बिल्सी से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। मायावती ने रोडवेज बस स्टैंड बनाने की घोषणा की लेकिन छह महीने के बाद ही मायावती की सरकार गिर गई और यह मांग कागजों तक ही सिमट गयी। वर्ष 2012 में लोगों ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री चुना, जनपद की 4 सीटों पर सपा को जीत मिली। उस वक्त के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने भी तमाम कोशिशें कर डाली लेकिन बिल्सी को बस स्टैंड नहीं मिला।

2017 में बिल्सी विधानसभा समेत जनपद की जनता ने 5 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी। इसके साथ ही बिल्सी की जनता की मांग को फिर पंख लग गए। लोगों को भरोसा था कि इन पांच सालों में बिल्सी को उसका हक मिल जाएगा। 2019 में लोकसभा सीट पर भी भाजपा का कब्जा हुआ लेकिन जनप्रतिनिधि के आश्वासन ही खत्म नहीं हुए। अब जब भाजपा के 5 साल बीतने वाले हैं तो बिल्सी की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं में समाजवादी पार्टी के आखिरी गढ़ में गरजे योगी, कहा- यहाँ भी जिताओ भाजपा

Next Post

बदायूं पुलिस ने मनाया झंडा दिवस, थानों में ध्वजारोहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version