ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, September 27, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: दरोगा के बाद सिपाही ने खुद को मारी गोली, कोतवाली पहुँचे डीआईजी

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 4, 2020
उझानी: दरोगा के बाद सिपाही ने खुद को मारी गोली, कोतवाली पहुँचे डीआईजी
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी (बदायूं)। यूपी पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है, जनपद के कोतवाली उझानी में एक सिपाही ने सरकारी लाइसेंसी राइफल से दरोगा को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद डीडीआईजी राजेश कुमार पाण्डेय ने कोतवाली पहुँचकर जाँच पड़ताल की है। कोतवाल ओमकार सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चार्ज एसएसआई पर संभाल रहे हैं।

उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही ललित कुमार चौधरी ने कुछ दिन पहले एसएसआई रामऔतार सिंह से 10 दिन का अवकाश की मांग की थी। लेकिन एसएसआई ने गणेश विसर्जन, मुहर्रम में सुरक्षाबल की जरूरी मौजूदगी को देखते हुए छुट्टी नहीं दी थी। वहीं आज शुक्रवार को एसएसआई ने सिपाही की 3 दिन का अवकाश मंजूर किया जिसके बाद सिपाही ने नाराजगी व्यक्त की। दोनों के बीच शुक्रवार सुबह करीबन 11 बजे कहासुनी हो गयी। सिपाही ने कंधे से रायफल उतारकर एसएसआई पर फायर कर दिया। इसके बाद सिपाही ने खुद भी गोली मार ली। एसएसआई को पैर जबकि सिपाही के कंधे में गोली लगी है। हादसे के बाद कोतवाली में सन्नाटा पसर गया।

घटना के बाद डीडीआईजी राजेश कुमार पाण्डेय ने कोतवाली पहुँचकर सिपाहियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कम छुट्टी को लेकर कहासुनी हुई जिसकी वजह से सिपाही ने गोली मारी है। सिपाही ने 9 राउंड फायरिंग की है। वहीं दोनों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से मिशन अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

कोरोना: आम आदमी, धार्मिक आयोजन पर पाबंदी लेकिन नेताओं की सभाओं को खुली छूट

Next Post

शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक सम्मानित

Related Posts

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज
उझानी

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज

2 weeks ago
राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ
उझानी

राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ

3 weeks ago
देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी
उझानी

देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी

4 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!