ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 9, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

शादीशुदा आसिफ ने राजकुमार बनकर की थी नेहा से शादी, विरोध करने पर मारी गोली

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 27, 2020
शादीशुदा आसिफ ने राजकुमार बनकर की थी नेहा से शादी, विरोध करने पर मारी गोली

प्रतीकात्मक चित्र

Share on FacebookShare on Twitter

शेखूपुर। सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार देर रात शेखूपुर मार्ग पर गोली लगने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। खुद को राजकुमार बताकर आसिफ ने नेहा से प्रेम विवाह किया था, नेहा को यह भी पता लग गया था कि आसिफ पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। पूछताछ में उसने पुलिस को कई बार इधर-उधर की बातें बताईं। लेकिन बाद में गुनाह कबूल कर लिया है।

शहर के मुहल्ला लोटनपुरा निवासी नेहा शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने पति आसिफ के साथ बाइक से बदायूं से शेखूपुर जा रही थीं। मीरा सराय गांव के पास पहुंची थीं, तभी उसे गोली मार दी गई। घायल नेहा को लेकर आसिफ जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। उसने बताया कि दो बाइक पर पीछे से आए लोग गोली मारकर फरार हो गए। आसिफ ने बताया कि गोली लड़की के भाई ने मारी है। जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी। आसिफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक आसिफ ने ही नेहा को गोली मारी है। नेहा को आसिफ की छुपाई गयी धार्मिक पहचान पता चल गयी थी, साथ ही नेहा को यह भी पता लग गया था कि वो पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है।

प्रेम सम्बन्ध बनाने के लिए आसिफ ने बदला नाम

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोटनपुरा निवासी आशीष पुत्र राज ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। उनके मुताबिक वह तीन भाई और दो बहनें थीं। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां दो भाइयों और एक बहन के साथ उसकी नानी के घर बरेली चली गई। तब से वह बरेली में ही रह रहे हैं। जबकि उसकी छोटी बहन नेहा उसके ताऊ सरवन के घर रहती थी। उन्होंने ही उसे बीए तक पढ़ाया। करीबन डेढ़ साल पहले नेहा उत्तराखंड में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां गई थीं। उसके पीछे पीछे आसिफ भी पहुँच गया। आसिफ अक्सर नेहा की गली में चक्कर लगाता था, यहीं से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद दोनों उत्तराखंड से गायब हो गए। जब परिजनों ने नेहा की तलाश की तो पता चला कि उसने शेखूपुर निवासी आसिफ के साथ शादी कर ली है। नेहा के परिजनों ने उस से नाता तोड़ दिया था। बताया जा जाता है कि उस वक्त उसने अपना नाम राजकुमार बताया था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही नेहा को आसिफ की सच्चाई पता चल गयी। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया था।

घटना से कुछ दिन पहले ही नेहा ने अपने भाई आशीष से फोन पर बात की थी। उसने आसिफ की असलियत आशीष को बताई। तब उसने कहा था कि वह कुछ दिन में बदायूं आएगी। दो तीन दिन पहले वह शेखूपुर पहुंची थी। शुक्रवार रात वह शेखूपुर से शहर आ रही थी तभी आसिफ ने अपने दोस्त उझानी निवासी बबलू के साथ मिलकर गांव जहानाबाद के पास उसको गोली मार दी। आसिफ ने इसका आरोप नेहा के भाई पर लगाया लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। फिलहाल पुलिस ने आशीष की तहरीर पर आसिफ और बबलू के खिलाफ धारा 302 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

राज्यमंत्री बीएल वर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

Next Post

सिलाई मशीन, साईकल पाकर गदगद हुए ग्रामीण, सीओ अनिरूद्ध सिंह की हुई वाहवाही

Related Posts

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई
बदायूं

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई

1 week ago
मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
बदायूं

मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

1 month ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!