ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 9, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: आखिर किसकी सांठगांठ से चल रहा है अय्याशी का अड्डा भगवती होटल

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 1, 2018
उझानी: आखिर किसकी सांठगांठ से चल रहा है अय्याशी का अड्डा भगवती होटल
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। नगर का एक होटल अय्याशी का अड्डा बन गया हैं। वहीं पुलिस मामले की पूरी पड़ताल नहीं कर रही है। सोमवार को होटल के कमरों से दो युवकों सहित होटल मालिक को गिरफ्तार कर छोड़ दिया गया।

नगर के भगवती होटल में अय्याशी का धंधा चल रहा है। घर से दूर अय्याशी करने को यहां आसानी से कमरा मिल जाता है। बिना किसी आईडी प्रूफ के कम उम्र के युवक युवतियों को कुछ घटों के हिसाब से कमरा मुहैया करवाया जा रहा है। पैसा कमाने के चक्कर में होटल मालिक मामूली पूछताछ कर किसी को भी कमरा दे देते हैं। सोमवार दोपहर होटल में अय्याशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों सहित होटल मालिक को गिरफ्तार किया। लेकिन खासी रकम वसूलने के कुछ ही घंटों बाद तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक होटल में छापेमारी में पुलिस को तीन प्रेमी जोड़े मिले थे लेकिन होटल के अंदर ही एक युवक से सांठगांठ कर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया वहीं दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद तीनों लड़कियों को पिछले गेट से भगा दिया गया। पुलिस के जाने के बाद तीसरा लड़का भी होटल से निकल गया। पुलिस की इस कार्यशैली को इलाके के लोगों ने बखूबी देखा, माना जा रहा है कि यह गैर-कानूनी धंधा पुलिस अफसरों की मेहरबानी के बिना नहीं चल सकता।

गौरतलब है कि भगवती पैलेस में जिस्मफिरोशी के धंधा लम्बे वक्त से चल रहा है, इसी साल जनवरी माह में होटल में अय्याशी करते हुए दो युवकों सहित होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन आज तक होटल पर ताले नही लगाए गए हैं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

हाजी हिमायत उल्लाह अब्बासी के निधन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जताई संवेदना

Next Post

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

2 weeks ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

2 weeks ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!