ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

भाजपा की पहली लिस्ट में यूपी के 6 सांसदों के काटे टिकट, उतारे नए उम्मीदवार

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
March 22, 2019
भाजपा की पहली लिस्ट में यूपी के 6 सांसदों के काटे टिकट, उतारे नए उम्मीदवार
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने होली की शाम जारी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 28 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इनमें से अपने छह वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए हैं। वहीं पार्टी ने वीवीआईपी सीट मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा है।

मोदी सरकार में कृषि राज्यमंत्री और शाहजहांपुर से लोकसभा सांसद कृष्णा राज, आगरा से सांसद और अनसूचित जाति के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, संभल के सांसद सतपाल सैनी और हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा का टिकट काट दिया है। इसके अलावा फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल और मिश्रिख से सांसद अंजू बाला को दुबारा मौका नही दिया गया है। जिन 6 लोगों का टिकट कटा है उनमें से 4 अनुसूचित जाति और 2 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं।

नया प्रत्याशी किसे बनाया?

बीजेपी की गुरुवार को जारी पहली सूची में एसपी सिंह बघेल आगरा, परमेश्वर लाल सैनी संभल, राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी, जयप्रकाश रावत हरदोई, अशोक रावत मिश्रिख और अरुण सागर शाहजहांपुर से शामिल हैं। वहीं पार्टी ने वीवीआईपी सीट मानी जाने वाली अमेठी लोकसभा की सीट से स्मृति ईरानी को एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतारा है। अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 4,08,651 वोट मिले थे जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वन्दी बीजेपी की स्मृति ईरानी को 3,00,748 वोट हासिल हुए थे। कांग्रेस ने अपनी इस परंपरागत सीट को 1,07,903 वोटों से जीता था।

ShareTweetShareSend
Previous Post

भाजपा ने जारी की 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, संघमित्रा लड़ेंगी बदायूं से चुनाव

Next Post

बहनोई ने थामा भाजपा का दामन, सांसद धर्मेन्द्र यादव ने तोडा रिश्ता

Related Posts

सांसद संघमित्रा को घर बुलाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, लोगों ने मस्जिद में पीटा
उत्तर प्रदेश

सांसद संघमित्रा को घर बुलाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, लोगों ने मस्जिद में पीटा

3 months ago
हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

7 months ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!