ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, June 7, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने लॉकडाउन में खोली दुकान, सीओ सिटी से की अभद्रता

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
May 14, 2021
भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने लॉकडाउन में खोली दुकान, सीओ सिटी से की अभद्रता
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। लॉकडाउन के दौरान चोरी छुपे खुली दुकानों को बंद कराने के दौरान सीओ सिटी व बदायूँ के भाजपा के जिलाध्यक्ष के दुकानदार भाई के बीच झड़प हो गई। बाद में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

कोरोना का चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 17 मई तक के लिए बंदी की घोषणा कर रखी है। जिले में शासन द्वारा लागू कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार बंद नहीं हो रहा है। जनपद में व्यापारियों से लेकर आम जनता ने कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ा रखी है। पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा तीन दिन पहले में शहर में जिला-ए-काजी के जनाजे में उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है। वहीं शुक्रवार को सीओ सिटी ने छह सड़का के पास रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें खुली देखी तो वहां पहुँच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती का भाई व्यापारी ज्योति प्रकाश वैश्य लॉकडाउन में भी चोरी छुपे रेडीमेड गारमेंट की दुकान में ग्राहकों को अंदर बैठा कर सामान बेच रहा था। इस दौरान शटर बंद था, लेकिन अंदर कई खरीददार जमे हुए थे।

जब सीओ सिटी ने दुकान खोलने का कारण पूछते हुए कार्रवाई की बात कही तो व्यापारी की सीओ सिटी साथ बहस हो गई। इस दौरान भाजपा में गहमागहमी का माहौल बना रहा। एसपी नगर प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ सदर कोतवाली में लॉकडाउन उल्लंघन की धारा 188 के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस की ढील से बुलंद हैं लोगों के हौसले

कोरोना का चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 17 मई तक के लिए बंदी की घोषणा कर रखी है। जनपद में भी लॉकडाउन चल रहा है। केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाही के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद जनपद में मुख्यमंत्री का आदेश बस कागजी ही रह गया है।

शहर से लेकर उझानी, बिल्सी, सहसवान, बिसौली हर जगह बर्तन, कपड़ा, जेवर, मिठाई सहित अन्य प्रतिबंध दुकानें प्रतिदिन खुल रही है। निर्धारित समय सीमा के बावजूद किराना स्टोर भी व्यापार कर रहे हैं। दुकान स्वामी शटर डालकर बाहर बैठे रहते हैं वहीं अंदर ग्राहकों की भीड़ रहती है। प्रशासन के आंख में धूल झोंकने के लिए बाहर से ताला लगा दिया जाता है। उसके बाद खरीदारी पूरी हो जाने के बाद ताला खोल कर उन्हें निकाला जाता है। ऐसा भी नहीं है कि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हैं लेकिन पुलिस के तेवर आजकल ढीले पड़े हुए हैं।

पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा शहर में जिला-ए-काजी के जनाजे में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ से लगाया जा सकता है। दो दिन पहले ही काजी-ए-जिला शेख अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी के जनाजे में भारी जनसैलाब उमड़ा। जनाजे में शामिल लोगों ने कोरोना संक्रमण की कोई परवाह नहीं की। बिना मास्क के हजारों लोग जनाजे में शामिल हुए। शारीरिक दूरी को भी पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया। उनके जनाजे को कंधा देने के लिए मुरीदों के बीच मारा-मारी मची रही। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने भी कुछ नहीं किया। लेकिन सोशल मीडिया में जब लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

होम आइसोलोशन में रहने वाले मरीज यहाँ से ले सकते हैं ऑक्सीजन

Next Post

यूपी में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया

Related Posts

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई
बदायूं

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई

1 week ago
मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
बदायूं

मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

1 month ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!