ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Sunday, September 24, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा का क्लीन स्वीप, सपा का सूपड़ा साफ

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
July 10, 2021
बदायूं में ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा का क्लीन स्वीप, सपा का सूपड़ा साफ
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। जनपद में शनिवार को संपन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्विप कर सभी 15 सीट अपने नाम कर ली हैं वहीं समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले बदायूं में पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। भाजपा के 13 प्रत्याशी जहां निर्विरोधि निर्वाचित हुए वहीं शनिवार को हुए चुनाव में उसावां और वजीरगंज से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है।

ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के तहत गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिला के दिन जिले के 12 ब्लॉकों में समाजवादी पार्टी दावेदारी ही नहीं कर सकी। कहीं प्रत्याशी ही नहीं मिले तो कहीं प्रस्तावकों और समर्थकों के लाले पड़े रहे। हालाँकि समाजवादी पार्टी का आरोप है कि उनके प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया गया, साथ ही उनके पर्चे भी फाड़े गए। सपा के अलावा कांग्रेस और बसपा तो चुनावी प्रक्रिया के शुरुआती दौर से ही परिदृश्य से गायब हैं। पर्चा दाखिला और नाम वापसी के बाद 15 में से 13 ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन से समूचा विपक्ष धराशायी नजर आया।

ब्लॉक कादरचौक से वीरेंद्र पाल सिंह, सहसवान से कृति सिंह, दहगवां से नीलम, समरेर से श्रद्धा सक्सेना, दातागंज से अतेंद्र विक्रम सिंह, म्याऊ से विनीता कुमारी, इस्लामनगर से गजेंद्र सिंह यादव, जगत से यादवेंद्र सिंह शाक्य, अंबियापुर से रेखादेवी भारती, उझानी से शिशुपाल शाक्य, आसफपुर से ओमकृष्ण, सालारपुर से विचित्रा देवी और उसावां से ममता सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

शनिवार को दो ब्लॉक बिसौली और वजीरगंज पर मतदान हुआ। जिसमें बिसौली में भाजपा उम्मीदवार सरला देवी ने सपा की शिवानी को हराया। यहां भाजपा प्रत्याशी 51 वोट से विजयी रहीं। वहीं वजीरगंज में भाजपा प्रत्याशी व कारगिल शहीद हरीओम सिंह की पत्नी गुड्डोदेवी ने सपा की मीनू यादव को हराया। गुड्डो देवी को 65 मत मिले जबिक सपा प्रत्याशी को मात्र छह वोट मिले। जिसके बाद भाजपा ने जनपद की सभी ब्लॉक प्रमुख सीटों पर क्लीन स्विप कर दिया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

भाजपा का परिवारवाद, बेटा-बहू, पत्नी, रिश्तेदार बन गए ब्लॉक प्रमुख

Next Post

पूर्व विधायक की पुलिस को धमकी, कहा- ध्यान रखना सपा सरकार में तुम्हे पेशाव पिलाते थे, मुकदमा दर्ज

Related Posts

ग्राम प्रधान संगठन के फर्जी पदाधिकारी बन मनोनित करने का आरोप
जिला बदायूं

ग्राम प्रधान संगठन के फर्जी पदाधिकारी बन मनोनित करने का आरोप

2 months ago
बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार
जिला बदायूं

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार

4 months ago
मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
जिला बदायूं

मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

5 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!