ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Sunday, September 24, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

यूपी में भारी बारिश, योगी का आदेश- ग्राउंड पर नुकसान का जायजा लें अफसर

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 17, 2021
यूपी में आज रात से 35 घंटे का लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक जुर्माना
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि नगर निकाय और पंचायती राज के सभी अधिकारी और कर्मी फील्ड में उतर कर रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लें और लोगों को समुचित राहत पहुंचाएं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। सबसे ज्यादा असर दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिलेगा। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर और आस-पास के जिलों में काले बादल छाए हुए हैं। यहां तेज हवाएं भी चल रहीं।

इससे पहले गुरुवार को भी इन जिलों में काफी बारिश हुई। देर रात तक लगातार पानी गिरता रहा। अयोध्या में भी लगातार बारिश हो रही है। इधर, लखनऊ और आस-पास के कुछ जिलों में आज मौसम साफ है। 24 घंटे लगातार बारिश के बाद यहां धूप खिली।

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद यहां भी बारिश की संभावना है। खराब मौसम और मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। ऐसे में शुक्रवार, शनिवार और रविवार यानी तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय और पंचायती राज के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में जाकर बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेकर पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाया जाए। स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय को भी निर्देश दिया है कि जलजमाव के कारण कोई रोग ना फैले इसके लिए ठोस कदम उठाएं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

बीमा एजेंट के खिलाफ उझानी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, व्यापारी ने की एसएसपी से शिकायत

Next Post

आंगनबाड़ी भर्ती: यूपी में 5वीं, 10वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी

Related Posts

सांसद संघमित्रा को घर बुलाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, लोगों ने मस्जिद में पीटा
उत्तर प्रदेश

सांसद संघमित्रा को घर बुलाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, लोगों ने मस्जिद में पीटा

3 months ago
हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

7 months ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!