कछला। गंगाघाट पर शुक्रवार सुबह एक कांवड़िया की डूबने से मौत हो गयी। हादसे के बाद किसी ने भी कांवड़िए को डूबते नहीं देखा था।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र का 12 वर्षीय अजयपाल पुत्र लाल सिंह हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आज सुबह गंगाघाट पर पहुंचा था। गाँव के करीबन 100 लोगों के इस जत्थे में अजय के मामा जयराम भी थे। वह अपने साथियों के साथ नदी में स्नान करने गया था। उसी समय पैर फिसलने से अजय गंगा गिर गया। इससे पहले वो संभल पाता वो वहीं पानी में डूब गया। जत्थे में शामिल अधिकांश कांवड़िया नहा चुके थे। काफी देर बाद आसपास नहा रहे किसी कांवड़िए का पैर के नीचे अजय आ गया। उन्होंने जब उसे उठाया तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी।
आननफानन में साथी कांवड़िया उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जलाभिषेक किए बिना पूरा जत्था रविवार रात वापस लौट आया। इधर, युवक की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई है।
Discussion about this post