उझानी। नगर में बदायूं-कछला मार्ग पर पाईप लाइन की मरम्मत के लिए खुदे गड्ढे में टेम्पो पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नगर में स्टेट बैंक के सामने पानी की पाईप लाईन का मरम्मत का काम चल रहा है। करीबन दो सप्ताह से गड्ढा खुदा हुआ है। शनिवार रात करीबन 9 बजे एक तेज रफ्तार टेम्पों अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े, जिसके बाद बमुश्किल चालक को गहरे गड्ढे से निकाला गया।
बताया जा रहा है चालक चरण सिंह नशे की हालत में था। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने 108 डायल कर एम्बुलेंस की सूचना दी लेकिन एम्बुलेंस में जाने से इंकार कर अपने एक साथी टेम्पो वाले के साथ मौके से रफूचक्कर हो गया।
Discussion about this post