ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 2, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

राजस्व वसूली में कमी पर ईओ का रुकेगा वेतन: डीएम

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
October 19, 2019
राजस्व वसूली में कमी पर ईओ का रुकेगा वेतन: डीएम
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अपने कार्य समय से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में राजस्व वसूली 7 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाएगी। राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने आयकर विभाग को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत व्यापारियों का जीएसटी पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिन नगर पालिका नगर पंचायतों में हाउस एवं वाटर टैक्स की वसूली लागू नहीं है ऐसे सभी अधिशासी अधिकारी बोर्ड से पास करा कर हाउस एवं वाटर टैक्स वसूली प्रारंभ करें अन्यथा उनके वेतन आहरण पर रोक लगेगी। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी विभाग की राजस्व वसूली शून्य नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों में 10 बड़े बकायेदारों के नाम की सूची लगी होनी चाहिए। नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं उपजिलाधिकारी तालाबों पर अवैध कब्जे की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। एसडीएम लेखपालों के साथ बैठक कर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की 26 अक्टूबर तक सूची उपलब्ध कराएं।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामनिवास शर्मा एवं नगर मजिस्ट्रेट केके अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

मंडलायुक्त साहब! यहाँ तो नगर पालिका ही करवा रही है गंदगी

Next Post

यूपी पुलिस में खत्म होगा डायल 100, अब मदद के लिए इस नम्बर पर करिए कॉल

Related Posts

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई
बदायूं

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई

3 days ago
मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
बदायूं

मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

1 month ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!