ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 20, 2018
धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। गणेश महोत्सव के समापन पर बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। शाम को मोक्षदायिनी के कछला गंगाघाट पर गजानन का विसर्जन किया गया।

बुधवार को जिले में गणपति महोत्सव के समापन पर डीजे और ढोल नगाड़े के साथ भव्य यात्रा निकालकर गणेशजी को भावभीनी विदाई दी गयी। शोभायात्रा में गणपति बप्पा की जय-जयकार के साथ केसरिया गुलाल में लोग रंगे हुए नजर आये।  भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद भारी संख्या में महिलाएं विसर्जन के लिए काफिले के रूप में रवाना हुईं। इस दौरान महिलाओं ने गणेश जी महाराज का गुणगान किया और भजनों की धुनों पर खूब नृत्य किया। गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के उदघोष से आसमान गूंज उठा।

शाम को कछला गंगाघाट पर गणेश जी की प्रतिमाएं पहुंची जहां पूजा पाठ कर उन्हें विधि विधान से विसर्जन कर दिया गया। कछला गंगा घाट पर गणेश प्रतिमाओं को कुछ लोगों ने जल समाधि दी तो कुछ लोगों ने गणेश प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया। वहीं देर शाम तक सौ से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था और बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जन के लिए कतार में थी। रात तक गणपति विसर्जन का दौर जारी रहा। पुलिस की ओर से विसर्जन यात्रा से लेकर नदी तट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कछला घाट पर प्रशासन की ओर गोताखोरों के साथ नावों को तैनात किया गया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग, 19 सिलेंडर जब्त

Next Post

हादसे में महिला की मौत पर बवाल, वाहन तोड़े, पुलिसकर्मी-एसडीएम घायल

Related Posts

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई
बदायूं

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई

10 hours ago
मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
बदायूं

मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

4 weeks ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!