ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 2, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
December 16, 2019
उझानी: पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी (बदायूँ)। पत्नी के वापस नहीं आने और ससुराल पक्ष की पिटाई से व्यथित पति ने रविवार की देर शाम कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर घर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बे के मौहल्ला किलाखेड़ा निवासी श्यामसुंदर शर्मा(40) पुत्र रामजीवन शर्मा की शादी बिल्सी थाना क्षेत्र के गाँव बीबीगंज में हुई थी। बताया जाता है कि शादी के कुछ वक्त बाद से ही पति पत्नी में अनबन रहती थी। इसी वजह से पत्नी ज्यादा समय मायके में रहती थी। जबकि पति अपने साथ रखना चाहता था। श्यामसुंदर के प्रियांशी, खुशबू, अंजिल, आयुष चार छोटे बच्चे हैं। रविवार शाम करीबन साढ़े 5 बजे जब घर वालों श्यामसुंदर को आवाज दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला, घरवालों ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो वह पंखे की कुंडी से झूलता दिखाई दिया। फांसी लगाने से पूर्व श्यामसुंदर ने मुख्य दरवाजे सहित तीन दरवाजों को अंदर से बंद कर लिया।

रामजीवन शर्मा ने बताया कि गत शुक्रवार को श्यामसुन्दर अपनी पत्नी राधा उर्फ भूरी शर्मा को वापस बुलाने अपनी ससुराल गया था लेकिन वहाँ ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मायूस होकर वह वापस लौट आया। इसी बात लेकर श्यामसुंदर मानसिक रूप से परेशान था। इसी मानसिक परेशानी के चलते घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम, गायब मिले आधे गौवंश

Next Post

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ककराला में प्रदर्शन, बाजार बंद

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

4 days ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

7 days ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

2 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!