ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, June 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

हाथ में रिवॉल्वर लेकर महिला सिपाही की रंगबाजी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 25, 2021
हाथ में रिवॉल्वर लेकर महिला सिपाही की रंगबाजी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा। ताजनगरी के थाना एमएम गेट पर तैनात महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना भारी पड़ गया। सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद मामला इतना बढ़ा कि आगरा के एसएसपी मुनिराज ने आरक्षी प्रियंका मिश्रा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही वीडियो पर जांच भी बैठाई है।

प्रियंका मिश्रा थाना एमएम गेट पर तैनात हैं। प्रियंका ने पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिछले पांच दिनों ने प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका कमर में रिवॉल्वर लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस की रंगबाजी के जैसे डायलॉग दे रही हैं। बैकग्राउंड में चल रहा म्यूजिक है, ‘हरियाण, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी हम तुम्हें सिखाते हैं। ना गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं।’

सिपाही को वीडियो में एक्टिंग करते और उत्‍तर प्रदेश की गलत छवि पेश करते देखकर हैरान थे। थाना एमएम गेट प्रभारी अवधेश अवस्थी का कहना है कि प्रियंका मिश्रा अंडर ट्रेनी है। कुछ ही दिनों पहले ही उन्हें थाने में पोस्टिंग मिली है। अभी वह छुट्टी पर हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। प्रियंका के इस वीडियो पर एसएसपी मुनिराज जी ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने बुधवार को प्रियंका मिश्रा को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही वीडियो को लेकर जांच बैठाई है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

बदायूं में ट्रक और टेम्पो में भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

Next Post

बुजुर्ग ने गंगा नदी में कूदकर दी जान

Related Posts

हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

3 months ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

4 months ago
तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास की किस्त खाते में आते ही प्रेमी संग फरार हो गईं चार पत्नियां, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!