ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बुजुर्ग का अंतिम संस्कार: खाकी के कंधे से इंसानियत काे सहारा

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
June 27, 2021
बुजुर्ग का अंतिम संस्कार: खाकी के कंधे से इंसानियत काे सहारा
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी/बिल्सी। एक पिता को मौत के बाद बेटों का कंधा नसीब नहीं हो सका। अपनों ने दूरी बना ली लेकिन टूटते परिवार और दरकते रिश्तों के दौर में खाकी ने बिखरती इंसानियत को सहारा दिया। खाकी का ऐसा प्रयास कइयों की प्रेरणा हो सकता है तो जरूरतमंदों की उम्मीद भी।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गाँव बरौलिया में वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्ग रामनाथ गोस्वामी का बीमारी की वजह से शुक्रवार रात निधन हो गया। रामनाथ गोस्वामी अपनी पत्नी के साथ रहते थे, बेटों ने उनका साथ छोड़ दिया है इसीलिए सीओ अनिरुद्ध सिंह ने अंतिम संस्कार का बेड़ा उठाया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने वृद्ध रामनाथ की अर्थी को कंधा देकर कछला घाट रवाना किया। जहाँ उझानी इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह और कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने विधि विधान से बुजुर्ग का अन्तिम संस्कार किया

बरेली के रहने वाले हैं दंपति
रामनाथ गोस्वामी व उनकी पत्नी शारदा मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं और तकरीबन दो दशक बिल्सी आकर बस गए। उनका एक बेटा सन्यासी होकर गया। दूसरा नशे की लत के कारण यहां-वहां घूमता रहता है। रामनाथ गोस्वामी एक मंदिर में महंत थे लेकिन उम्र बढ़ी तो चलने-फिरने से लाचार हो गए। इसके बाद दोनों बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह में गोशाला रोड पर ईट भट्ठे की लेवर के लिए बनी कच्ची कोठरी में रहने लग गए थे। यहां बरसात के समय में जमीन पर लेटने की वजह उनके शरीर पर कई जगह जख्म भी हो गए और कीड़े लग गए थे। उन्हें खाना तक नहीं नसीब नहीं हो पा रहा था।

दो दिन पहले पहुँचाया था वृद्ध आश्रम
बुजुर्ग दम्पती की उनकी दयनीय हालत की जानकारी मिलने पर सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह, कस्बा इंचार्ज पुलिस कृष्णपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों वृद्ध लोगों को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भिजवाया। दोनों वृद्धों को नहलाया और नए वस्त्र पहनाए गए। इसके बाद दोनों को भरपेट भोजन करा वांस बरोलिया स्थित बृद्धा आश्रम पहुंचा दिया गया। कृष्णपाल सिंह ने दोनों वृद्ध लोगों को ₹2000 दिए।

पुलिस कर्मियों को हुई उल्टियां
दोनों बुजुर्गों के साथ पर कई घाव होने की वजह से दुर्गंध आ रही थी। उन्हें बाहर लाने में पुलिसकर्मियों को भी उल्टियां होने लगीं। जबकि अस्पताल में वार्ड ब्वाय की भी यही स्थिति रही। दोनों को नहलाने के साथ ही दवाओं से शरीर के कीड़े दूर किए गए।

ShareTweetShareSend
Previous Post

शादी की सालगिरह पर ही युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

1 day ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

4 days ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

2 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!