ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Sunday, September 24, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

जमातियों की जानकारी छुपाने पर दो प्रधानों सहित एक पूर्व प्रधान पर लगेगा एनएसए

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
April 11, 2020
जमातियों की जानकारी छुपाने पर दो प्रधानों सहित एक पूर्व प्रधान पर लगेगा एनएसए
Share on FacebookShare on Twitter

सहसवान (बदायूं)। जिले में पाँच दिन में दूसरा पॉजिटिव मरीज मिलने से हडकंप मच गया है। जिलाधिकारी ने क्षेत्र को सील करने का आदेश दिया। वहीं तबलीगी जमातियों की जानकारी छुपाने को लेकर दो प्रधान, एक पूर्व प्रधान के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कस्बा सहसवान में पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरुषों समेत 11 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई। जिसके बाद शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भवानीपुर खिल्ली और भवानीपुर खेरू पहुँचे। कोरोना संक्रमित व्यक्ति इन्ही गाँव में रुका था। एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया ने डीएम को बताया कि प्रशासन की ओर से कई बार जानकारी मांगने पर प्रधानों ने बाहरी व्यक्तियों की कोई जानकारी नहीं दी।

जिसके बाद एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश पर भवानीपुर खिल्ली प्रधान नसरीन के पति सरफराज़, पूर्व प्रधान रईस अहमद और भवानीपुर खैरू की ग्राम प्रधान गुलनाज़ के पति जुगनू को हिरासत में ले लिया गया। डीएम ने आदेश दिया है कि इनकी पाॅवर सीज़ कर एनएसए लगाई जाए साथ ही उन्होंने डीपीआरओ डाॅ0 सरनजीत कौर को निर्देश दिए कि उक्त प्रधान भविष्य में चुनाव न लड़ने की कार्यवाही अमल में लाई जाए।

डीएम ने एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया को निर्देश दिए हैं कि संक्रमित व्यक्ति कितने लोगों के सम्पर्क में आया और कहां-कहां ठहरा इसकी स्पष्ट जानकारी कर सम्पर्क में आए व्यक्तियों की भी सैम्पलिंग की जाए एवं उन व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि गांव में यह ऐलान भी करा दिया जाए जो लोग भी इस संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए हैं, वह अपनी अवश्य जांच कराएं आवश्यकता की स्थिति में उनको क्वारंटाइन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरा गांव, मौहल्ला एवं शहरी संक्रमण की श्रेणी में आ सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों की जानकारी न छुपाकर अपने परिवारों को सुरक्षित रखें।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: शब-ए-बारात में कब्र पर मोमबत्ती जलाने वाले 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

मुरादाबाद घटना पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, दोषियों के खिलाफ एनएसए और वसूली का आदेश

Related Posts

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

7 months ago
सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान
सहसवान

सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान

7 months ago
सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव
अपराध

सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव

12 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!