ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव: आपके गाँव के प्रधान ने कितना काम किया, यहाँ जानिए हकीकत

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
May 8, 2021
पंचायत चुनाव: आपके गाँव के प्रधान ने कितना काम किया, यहाँ जानिए हकीकत
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। विकासखंड मुख्यालयों पर नामांकन फार्म मिलने लगे हैं। विभिन्न पदों के दावेदार गांवों में घर-घर जाकर चुनावी जनसंपर्क साधने में जुट गए हैं। गाँव में निवर्तमान प्रधान अपने कामों को बड़े बड़े दावे कर रहे हैं लेकिन इन दावों की हकीकत जानना भी बहुत आसान है।

गाँवों में विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर साल लाखों करोड़ों रुपए देती है। इन रुपयों से गांव की सड़कों का निर्माण, पानी निकासी की व्यवस्था, पशुओं के पीने के पानी की व्यवस्था, किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए सरकारी ट्यूबवेल की व्यवस्था, नालियों की साफ-सफाई, ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थान जैसे मंदिर, मस्जिद आदि स्थानों पर लाइट की व्यवस्था करना, पंचायत में अलग-अलग धर्म व समुदाय के लोगों के लिए दाह संस्कार स्थल और कब्रिस्तान की देख-रेख का का निर्माण ग्राम प्रधान को कराना होता है।

प्रधान की ही जिम्‍मेदारी होती है कि वह ग्राम पंचायत में जन्‍म, मृत्‍यु और विवाह आदि का रि‍कॉर्ड रखे। इस रिकॉर्ड से जनगणना जैसे कामों में मदद म‍िलती है। शिक्षा के अधिकार के तहत एक से लेकर 8वीं कक्षा तक बच्चों की शिक्षा की न‍िशुल्‍क व्यवस्था करना। बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाना भी प्रधान की जिम्मेदारी है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों में लागू कराना भी ग्राम प्रधान का काम है। हालाँकि ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं, जिनके बारे में न तो प्रधान ग्रामीणों को बताते हैं और न ही लोगों को इनके बारे में पता चलता है। इसीलिए ग्राम पंचायत व्‍यवस्‍था को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत द्वारा कराए गए हर काम को ऑनलाइन अपडेट किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ‘ई-ग्राम स्वराज’ पोर्टल और उसका एप्लीकेशन लाँच किया था। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंचायत विकास कार्यो उनके खंड और कामकाज की जानकारी देश के सभी लोग प्राप्त कर सकते है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि गांव के हर व्यक्ति को योजनाओं के बारे में पता होगा, ये कैसी चल रही है ओर उस पर कितना फंड खर्च हो रहा है। अगर आपको कहीं संदेह होता है तो आप सीधे प्रधान से सवाल कर सकते हैं और इन रिकोर्ड्स के आधार अपने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बता सकते हैं।

कैसे जुटाएं प्रधान के विकास कार्यों की जानकारी

सर्वप्रथम ई ग्राम स्वराज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप एंड्रॉइड मोबाइल इस्तेमाल करते हैं तो इसका एप्लीकेशन भी देख सकते हैं। अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। होम पेज पर आपको सबसे नीचे आकार ‘Reports’ सेक्शन में जाना होगा।

यहाँ आपको ‘Planing’ पर क्‍ल‍िक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर Planing सेक्शन में आपको ‘List of Activities‘ चुनना है।

इस पेज पर आपको योजना वर्ष, राज्‍य, और जिला चुनना होगा। जैसे आपको 2017-18 की जानकारी चाहिए तो योजना वर्ष में 2017-18 का चयन करना होगा। इसके बाद जिस भी राज्‍य के बारे में जानकारी चाहिए उसका चयन कीजिए और पंचायत को चुनिए। उदाहरणार्थ, आपको बदायूं जनपद के उझानी ब्लॉक के गाँव अब्दुला गंज की जानकारी चाहिए तो सबसे पहले वर्ष और प्रदेश सेक्शन में उत्तर प्रदेश का चुनाव कीजिए।

उसके बाद जिला सेक्शन में बदायूं, ब्लॉक पंचायत सेक्शन में उझानी और ग्राम पंचायत में अब्दुल्ला गंज चुनाव करने के बाद Get Report पर क्‍ल‍िक करना है। Get Report से पहले आपको स्क्रीन पर दिख रहा Captcha भी लिखना है। Get Report पर क्‍लिक करते ही आपके सामने पंचायत का ब्‍योरा आ जाएगा। यहां आपको कार्यों के नाम, उनके लिए जारी किए गए बजट की जानकारी हो जाएगी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

हिरासत में जियाउद्दीन की मौत: अब तक 8 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 लाख रूपये की थी डिमांड

Next Post

उझानी पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई, दबंगों के डर से परिवार ने किया पलायन

Related Posts

कूड़े-कचरे से पटे नाले, गंदगी से परेशान लोग, उझानी के विकास की यह भी हकीकत है
उझानी

कूड़े-कचरे से पटे नाले, गंदगी से परेशान लोग, उझानी के विकास की यह भी हकीकत है

4 weeks ago
मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है उझानी, अव्यवस्था का है अंबार
उझानी

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है उझानी, अव्यवस्था का है अंबार

4 weeks ago
हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!