ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, September 27, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पुलिस ने दर्ज की बोलने वाले विदेशी तोते की गुमशुदगी, खोजने वाले को मिलेगा इनाम

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
March 7, 2021
पुलिस ने दर्ज की बोलने वाले विदेशी तोते की गुमशुदगी, खोजने वाले को मिलेगा इनाम
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ। थाने में गुमशुदगी दर्ज होना आम बात है, लेकिन किसी तोते के गुमशुदगी दर्ज हो तो? शायद आप चौंक जाएं। यूपी के अलीगढ़ में एक घर से अफ्रीकन नस्ल का तोता गुम हो गया है। थाना क्वारसी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंसान की बोली बोलने वाले इस विदेशी तोते का पता बताने वाले को पांच से दस हजार रुपये तक इनाम की घोषणा की गई है।

जापान हाउस निवासी पूर्व सीएमओ एससी वार्ष्णेय वर्तमान में दीनदयाल अस्पताल में डाक्टर हैं। इनकी साफ्टवेयर इंजीनियर बेटी सौम्या की ससुराल रमेश विहार में हैं। सौम्या को पशु-पक्षियों से प्रेम है। उन्होंने डेढ़ साल पहले बेंगलुरु से अफ्रीकन नस्ल का तोता आनलाइन खरीदा था। छह माह बाद सौम्या पति के साथ लंदन चली गईं। तब से तोता ससुराल में है। तीन मार्च को सौम्या के पिता एससी वार्ष्णेय व सास सरोज ने क्वार्सी थाने पहुंचकर तोते के गायब होने की जानकारी दी।

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि यह तोता उनकी बहू ने दो साल पहले ऑनलाइन खरीदा था। अफ्रीकन नस्ल का यह तोता भूरे रंग का है और इसकी पूंछ लाल है। यह आदमी की आवाज में बोलता है, घरवालों के नाम लेता है और सीटी भी बजाता है। दो मार्च को यह तोता घर से कहीं चला गया। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उसे रमेश विहार, मानसरोवर और ज्ञान सरोवर कॉलोनी में देखा गया है।

इस संबंध में पेंफलेट भी छपवाए गए हैं, जिन्हें लोगों में बांटकर मदद की अपील की जा रही है। तोते का पता बताने पर पर इनाम रखा गया है। यह विदेशी तोता आदमी की आवाज में न केवल बोलता है, बल्कि सीटी भी बजाता है। इस गुमशुदगी को लेकर पूरे जिले में चर्चा है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

दीपा रंजन ने संभाला जिलाधिकारी बदायूं का चार्ज

Next Post

हाईवे पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 5 लाख की लूट

Related Posts

सांसद संघमित्रा को घर बुलाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, लोगों ने मस्जिद में पीटा
उत्तर प्रदेश

सांसद संघमित्रा को घर बुलाना भाजपा नेता को पड़ा भारी, लोगों ने मस्जिद में पीटा

3 months ago
हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

7 months ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!