ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, June 7, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अश्लील तस्वीर हुई थी वायरल

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
February 16, 2021
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अश्लील तस्वीर हुई थी वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म और उसके बाद अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार से फरार आरोपी जनपद से बाहर कहीं भागने की फिराक में था।

कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी के पिता ने दो युवकों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, शिकायत के मुताबिक चार फरवरी की शाम उसकी बेटी मिट्टी खोदने के लिए गई थी। रास्ते में उसे गांव के लक्ष्मण और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई के नरेंद्र उसे पकडकर खेत में ले गए। जहाँ उसका सामूहिक दुष्कर्म किया, साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले ली। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद वो चुप हो गयी। वहीं सोमवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुई तो किशोरी ने चार फरवरी को हुई घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। किशोरी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई, इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने तुरंत दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज सुशील पवार ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन तब एक दोनों फरार हो चुके थे। वहीं मंगलवार को पुलिस ने खाटू श्याम मन्दिर के पास से आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

भाई ही निकला भाई का कातिल, भाभी पर थी गलत नजर

Next Post

बर्ड फ्लू इंसानों के लिए कितना खतरनाक है, जानिए हर सवाल का जवाब

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

1 week ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

2 weeks ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!