ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 9, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर छापा, सपा प्रत्‍याशी ने की शिकायत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
April 23, 2019
योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर छापा, सपा प्रत्‍याशी ने की शिकायत
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित घर पर छापेमारी हुई है। मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम ने स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापेमारी की।

बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में रहकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या जिले में मौजूद हैं और गुंडई के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या जिला प्रशासन के अधिकारियों को धमका रहे हैं।

धर्मेंद्र यादव ने यह सवाल भी पूछा कि आखिर किस हैसियत से स्वामी प्रसाद मौर्या जिले में मौजूद हैं। इसी शिकायत के आधार पर आयोग की टीम ने छापेमारी की। हालांकि चुनाव आयोग की टीम ने जब छापेमारी की तो उस समय स्वामी प्रसाद मौर्य घर पर मौजूद नहीं थे। जिसके बाद धर्मेन्द्र ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उनको न ढूंढ पाने का नाटक कर रहा है।

मैं प्रशासन,पुलिस से पूछना चाहता हूँ कि मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या इस समय बदायूं में क्या कर रहे है?चुनाव प्रचार थमने के 40 घंटे बाद भी मौर्या बदायूं में चुनाव प्रभावित करने की गतिविधियों में लगे है।हमारे द्वारा पता बताए जाने के बावजूद प्रशासन उनको न ढूंढ पाने का नाटक कर रहा है।

— Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv) April 23, 2019

बदायूं लोकसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन दस सीटों पर 1,78,10,946 वोटर हैं। जिसमें महिलाओं की संख्या 96,20,644 और पुरुषों की संख्या 81,89,378 है। 

ShareTweetShareSend
Previous Post

कल होगा मतदान, रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Next Post

कांग्रेस प्रत्याशी सलीम शेरवानी ने नही दिया सपा को समर्थन, सपा समर्थकों ने फैलाया झूठ

Related Posts

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई
बदायूं

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई

1 week ago
मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
बदायूं

मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

1 month ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!