ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: बच्चा चोरी की अफवाह सुन मचा हडकंप, चार युवक गिरफ्तार

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 2, 2019
उझानी: बच्चा चोरी की अफवाह सुन मचा हडकंप, चार युवक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी (बदायूं)। बच्चा चोरी की अफवाहों की वजह से बेकसूरों की पिटाई के कई मामले सामने आए हैं। इन अफवाहों से कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। वहीं अब पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाहों पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

नगर के मुहल्ला नझियाई में रविवार रात बच्चा चोर गिरोह आने की बात सुनकर हडकंप मच गया। युवकों ने मदीना मस्जिद से दो बच्चों को अगवा करने की अफवाह फैला दी। बच्चा चोरी की बात सुनकर लोग घरों से लोग बाहर निकल आए। सूचना पर दरोगा संजय कुमार ने पहुंचकर पड़ताल की तो अपहरण का कोई मामला सामने नही आया जिसके बाद पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में नझियाई निवासी रिहान पुत्र सलीम, अनीस पुत्र अब्दुल रसीद, नदीम पुत्र फईमउद्दीन और आसिफ पुत्र यूनुस को गिरफ्तार कर लिया। चारों युवकों को सोमवार को चालान कर दिया गया है।

बता दें कि डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानोों को मामले में गंभीरता बरतने को कहा है। साथ ही बच्चा चोरी की अफवाह से हुई हिंसा से जुड़े मुकदमों में 15 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल किए जाने की बात भी कही। पुलिस को अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बड़े बाजार में ग्रुप पेट्रोलिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी तरह का शक होता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।

यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामा शास्त्री ने इस मामले में निर्देश जारी करते हुए सभी जिले के कप्तानों को एक्टिव रहने को कहा है। निर्देश में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और काननू का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: चोरों के हौसले बुलंद, चिकित्सक के घर से लाखों उडाये

Next Post

जिले भर में गणेशोत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरिया की गूंज

Related Posts

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज
उझानी

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज

2 weeks ago
राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ
उझानी

राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ

3 weeks ago
देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी
उझानी

देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी

4 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!